अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Sasu Ke Betauwa: अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘सासु के बेटउआ’ दर्शकों के बीच आ गया है. इस गाने में ज्योतिका पासवान साड़ी में नजर आ रही हैं.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Sasu Ke Betauwa: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. दर्शकों को इसका म्यूजिक, लिरिक्स और वीडियो काफी पसंद आ रहा है. ‘सासु के बेटउआ’ गाने में अरविंद अकेला कल्लू का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने को यूट्यूब पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यहां देखें ‘सासु के बेटउआ’ का वीडियो

वीडियो में दिखा कल्लू का शानदार अंदाज

गाने के वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू का दमदार और एनर्जेटिक अंदाज नजर आ रहा है. वीडियो में उनके साथ ज्योतिका पासवान नजर आ रही है. ज्योतिका की परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन गाने को और भी खास बना रहे हैं. वीडियो में अरविंद और ज्योतिका का डांस मूव्स भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा हैं. आपको गाने ‘सासु के बेटउआ’ की टीम के बारे में बताते हैं-

  • गायक-अरविंद अकेला कल्लू
  • एक्ट्रेस – ज्योतिका पासवान
  • गीत- आशुतोष तिवारी
  • म्यूजिक डायरेक्टर – प्रियांशु सिंह
  • वीडियो निर्देशक – अशलम खान
  • कंपनी/लेबल – वेव म्यूजिक
  • डिजिटल मार्केटिंग – लोकधुन

पति से रोमांस करती दिखी एक्ट्रेस

अरविंद अकेला कल्लू का ये एक रोमांटिक गाना है. सॉन्ग में वह ऑन स्क्रीन पत्नी से रोमांस की बातें करते हैं. सॉन्ग में एक्ट्रेस कहती है कि उसके पति उसके लिए मेकअप का सामान लाकर देते हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं. सॉन्ग में एक्ट्रेस अपने पति की तारीफ करती है. सॉन्ग में ज्योतिका पासवान साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है.

यह भी पढ़ें- नया गाना ‘एड़ी के लहर’ रिलीज, क्वीन खुशी का स्टाइल और डांस मचा रहा धमाल

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता संग खेसारी लाल की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, नया गाना ओठलाली पs हुआ रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >