Arvind akela kallu New Bhojpuri song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का एक नया और मजेदार गाना दर्शकों के बीच आ चुका है. उनके इस नए वीडियो सॉन्ग का नाम ‘नथुनिया केतना के’ है. यह गाना मूसा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को अरविंद के साथ खुशी कक्कड़ ने गाया है. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं. अब तक इस गाना ने 3 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है.
अरविंद संग प्रिया की दिखी शानदार जोड़ी
इस गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. पूरे वीडियो में उनका लुक बेहद कमाल का लग रहा है. प्रिया ने गुलाबी रंग की एक बहुत ही स्टाइलिश और खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें खूबसूरत लग रही हैं. वहीं दूसरी तरफ अरविंद अकेला कल्लू का लुक और स्टाइल भी काफी डैशिंग और दमदार दिखाई दे रहा है. दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी वीडियो में बहुत ही शानदार लग रही है.
गाने का वीडियो
प्रिया की नथुनी पर फिदा हुए अरविंद
गाने के वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी खुद की तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं. वे नखरे दिखाते हुए कहती हैं कि कोई उन्हें बाबू बुलाता है तो कोई बेबी कहता है, और उनकी अदा बिल्कुल जलेबी की तरह है. इस पर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू भी उनकी तारीफों के पुल बांधते हैं. वे कहते हैं कि आपकी खूबसूरती के पीछे तो आरा, बलिया, छपरा और बक्सर जैसे बड़े-बड़े शहर पड़े हुए हैं. वे आगे कहते हैं कि आपकी यह नथुनिया इतनी कातिल लग रही है कि इसे देखकर पूरा पटना शहर आपका दीवाना हो चुका है. अरविंद प्रिया की नथुनी पर पूरी तरह फिदा नजर आ रहे हैं.
फैंस के रिएक्शन
गाने की पूरी टीम
इस मजेदार गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ मिलकर सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है. दोनों की आवाज का तालमेल बहुत ही सुरीला है. इस गाने के प्यारे बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन लकी विश्वकर्मा ने किया है और कैमरे का काम राजन वर्मा ने संभाला है. इस पूरे वीडियो की एडिटिंग संदीप यादव ने की है और इसकी प्रोड्यूसर श्वेता पी. सिंह हैं.
यह भी पढ़ें: सृष्टि भारती का नया गाना ‘पिया बऊरहवा’ रिलीज, सपना चौहान के ठुमकों ने मचाया धमाल
