अरविंद अकेला के गाने ‘कमर लप लपवा’ ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, कोमल सिंह की अदाओं पर फिसले कल्लू

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Kamar Lap Lapwa: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘कमर लप लपवा’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है. मस्ती भरे बोल और संगीत की वजह से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Kamar Lap Lapwa: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों की धूम मची हुई है. इसी कड़ी में भोजपुरी स्टारअरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘कमर लप लपवा’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. भोजपुरी गाना ‘कमर लप लपवा’ एक मस्ती भरा और डांस नंबर है, जिसमें अरविंद का एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. गाने का म्यूजिक और बोल काफी कैची हैं. रिलीज के साथ ही इस गाने पर खबर लिखे जाने तक 6000 से ज्यादा व्यूज आ गए हैं और ये बढ़ ही रहा है.

‘कमर लप लपवा’ का वीडियो

वीडियो में कोमल सिंह की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

गाने के वीडियो में कोमल सिंह भी नजर आ रही हैं. वीडियो में कोमल सिंह और अरविंद अकेला कल्लू की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. कोमल की अदाएं और स्टाइल भी इस गाने की खासियत बन गई हैं. ब्लैक शॉर्ट लहंगे में कोमल काफी हसीन लग रही है.

इस गाने की टीम में शामिल कलाकारों पर एक नजर

  • गायक: अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज
  • एक्टर: अरविंद अकेला कल्लू और कोमल सिंह
  • गीतकार: आर.आर.पंकज
  • संगीत: प्रियांशु सिंह
  • फिल्म का टाइटल: बरगदवाली घरवाली
  • निर्माता: अंसुमन सिंह फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड
  • निर्देशक: राज किशोर प्रसाद (राजू)
  • मुख्य कलाकार: अरविंद अकेला कल्लू जी, प्रीति शुक्ला, बेबी काजल, देव सिंह, सुजान सिंह, अनीता रावत

कोमल की अदाओं पर फिसले कल्लू

सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू और कोमल सिंह के बीच मजेदार छेड़छाड़ और रोमांटिक बातचीत दिखाई गई है. गाने में नायिका अपनी खूबसूरती और स्टाइल का जिक्र करती है. वह कहती है कि जब लोग उसे देखते हैं तो उसकी अदाओं पर फिदा हो जाते हैं और उसकी आंखों के इशारे लोगों को और भी आकर्षित कर देते हैं. गाने में दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और मस्ती भरी बातचीत दिखाई गई है. अरविंद भी कोमल की खूबसूरती की तारीफ करता है.

यह भी पढ़ेंखेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना ‘पलंग के ड्राइवर’ छाया, पारुल यादव की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >