Arvind Akela Kallu Naach re Patarki Song: अरविंद अकेला के गाने ‘नाच रे पतरकी’ पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज, नेहा सिंह का डांस देख डोला फैंस का दिल

Arvind Akela Naach re Patarki Song: अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘नाच रे पतरकी’ पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं. सॉन्ग में अरविंद के साथ एक्ट्रेस नेहा सिंह ने स्क्रीन शेयर किया है. इस गाने का वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.

Arvind Akela Naach re Patarki Song: भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के गाने खूब सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. उनका हर गाना फैंस को भाता है. वैसे तो अरविंद के नये गाने छा जाते हैं, लेकिन उनके पुराने सॉन्ग्स पर भी जबरदस्त व्यूज आए हुए है. आज आपको उनके सुपरहिट गाने ‘नाच रे पतरकी’ के बारे मे बताते हैं. इस सॉन्ग में उनके साथ एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे है. गाने के वीडियो में अरविंद और नेहा सिंह का डांस कर रहे हैं. इस गाने पर अब तक 268 मिलियन व्यूज आ गए हैं.

‘नाच रे पतरकी’ गाना सुना है?

अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘नाच रे पतरकी’ सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. ये सॉन्ग साल 2021 में आया था और इसे अरविंद के साथ शिल्पी राज ने गाया था. सॉन्ग में उनके साथ नेहा सिंह है और इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. इसके राइटर आशुतोष तिवारी है और वीडियो डायरेक्टर गोल्डी और बॉबी है.

यूजर्स बोले- कल्लू भैया बेस्ट सिंगर है

गाना भले ही पुराना है, लेकिन फिर भी दर्शकों के बीच आज भी वायरल होता है. यूट्यूब चैनल के कमेंट बॉक्स में इस सॉन्ग पर खूब सारे व्यूज आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मैं ये गाना सुनकर पागल हो गया. एक यूजर ने लिखा, कल्लू भैया बेस्ट सिंगर है. एक यूजर ने लिखा, बवाल सॉन्ग है. एक यूजर ने लिखा, साल 2025 में कौन-कौन ये गाना सुन रहा. एक यूजर ने लिखा, इस गाने को मैं बहुत बार सुन चुका हूं, लेकिन फिर भी दिल कहता है चलो एक बार और सुन लिया जाए. एक यूजर ने लिखा, वाह कल्लू भैया आप तो यूपी बिहार झारखंड में ही नहीं पूरा वर्ल्ड में फेमस है शानदार प्रस्तुति के संग आपको पूरी टीम को धन्यवाद जय हिंद. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Tuhu Roabu Rani Song: अपनी GF को दूसरे की बाहों में देख टूटे खेसारी लाल, ट्रेंडिंग स्टार का नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ सुन रो देंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >