Arvind Akela Kallu Song: श्वेता महारा के डांस मूव्स और कल्लू का अंदाज, ‘डोले द कमरिया’ ने फिर यूट्यूब मचाया धमाल, पार किया इतना मिलियन व्यूज

Arvind Akela Kallu Song: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का हिट गाना ‘डोले द कमरिया’ रिलीज के एक साल बाद भी ट्रेंड में है. गाना 90 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. ऐसे में जानें इसकी पूरी डिटेल्स और खासियत.

Arvind Akela Kallu Song: भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का सुपरहिट गाना ‘डोले द कमरिया’ रिलीज के एक साल बाद भी दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता बटोर रहा है. गाना अब तक 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है और लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. अपनी इस सफलता पर खुशी जताते हुए कल्लू ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट भी शेयर किया है.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

कल्लू और श्वेता महारा की जोड़ी फिर छाई

वीडियो सॉन्ग में कल्लू का मस्तमौला अंदाज और श्वेता महारा का धमाकेदार डांस दर्शकों का दिल जीत रहा है. गाने में श्वेता एक डांसर के किरदार में नजर आती हैं और उनके बेहतरीन मूव्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं. गाने की लाइन, “डोले दे होले होले कमरिया…” फैंस की जुबान पर चढ़ चुकी है.

गाने की क्रिएटिव टीम

  • गायक: अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी सिंह
  • गीतकार: प्रिंस प्रियदर्शी
  • संगीत: प्रियांशु सिंह
  • निर्देशक: नितेश सिंह
  • कोरियोग्राफर: विष्णु कुमार
  • वीडियो: DIGI DNB
  • DoP: रियाज अली
  • एडिट: प्रतीक जी

सोशल मीडिया पोस्ट और व्यूज

गाना अब तक 90 मिलियन+ व्यूज और 162K लाइक्स का आंकड़ा पार कर चुका है. अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “‘डोले दा कमरिया’ ने कर दिया धूम! 90 मिलियन व्यूज पार! आपका प्यार हमेशा बना रहे, धन्यवाद!”

अगर आपने अभी तक यह सुपरहिट वीडियो सॉन्ग नहीं देखा है, तो जरूर देखें और बताएं कि आपको कल्लू और श्वेता महारा की यह जोड़ी कैसी लगी. इसके अलावा सुपरस्टार का नया गाना ‘करधन चमके’ भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें कल्लू के साथ नीलम गिरी नजर आ रही हैं. इस गाने को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: गुलाबी साड़ी में छाईं आस्था सिंह, नया गाना ‘दुल्हा बनाईब’ रील से मचा धमाल, फैंस कर रहे तारीफों की बारिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >