अंकुश राजा का ‘माजा लेले बानी’ रिलीज, शिल्पी राघवानी के ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाया तापमान

Ankush Raja New Bhojpuri Song Maja Lele Bani: अंकुश राजा का नया गाना ‘माजा लेले बानी’ रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है. कैची म्यूजिक और देसी फ्लेवर के चलते यह गाना दर्शकों को तेजी से पसंद आ रहा है.

Ankush Raja New Bhojpuri Song Maja Lele Bani: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘माजा लेले बानी’ रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना एक फुल ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज है जिसमें रोमांस, मस्ती और देसी अंदाज का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. म्यूजिक में आधुनिक बीट्स के साथ देसी टच का बैलेंस भी दिखता है. इस सॉन्ग को अंकुश के साथ शिल्पी राज ने भी गाया है. आइए गाने का वीडियो यहां देखिए.

‘माजा लेले बानी’ का वीडियो

माजा लेले बानी की टीम

गाना- माजा लेले बानी
गायक – अंकुश राजा, शिल्पी राज
वीडियो – शिल्पी राघवानी
गीत – बोस रामपुरी
संगीत निर्देशक – विकी वोक्स
वीडियो डायरेक्टर – बिभांशु तिवारी
कंपनी/लेबल – वेव म्यूजिक
डिजिटल मार्केटिंग – लोकधुन

गाने पर आ रहे कमेंट्स

वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं. @DJSaniyaMusicUP61 नाम के यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग न्यू. @Khusvu_kumari-vg5hx नाम के यूजर ने लिखा, क्या बात है #अंकुश_राजा भाई बहुत बढ़िया गाना वीडियो है आपका. @anjalipandeyooo3851 नाम के यूजर ने लिखा, वॉव क्या सॉन्ग है. कई यूजर्स ने सॉन्ग पर दिल वाला इमोजी बनाया है.

नागिनिया जईसन सॉन्ग सुना आपने?

सिंगर अंकुश राजा का गाना ‘नागिनिया जईसन’ 3 दिन पहले रिलीज हुआ था, जिसपर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. गाने में ग्लैमर का तड़का लगाते गौरी सुब्बा नजर आई थी. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाई एनर्जी और देसी फ्लेवर है. अंकुश राजा की आवाज और गौरी सुब्बा ने अपने एक्सप्रेशंस और डांस से वीडियो को और मजेदार बना दिया है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फ्रेश लगती है. ‘नागिनिया जईसन’ का म्यूजिक बेहद कैची है.

यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि पर मनोज तिवारी का इमोशनल देवी गीत, ‘ममता की छांव’ में दिखा मां का अनोखा रूप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >