Ankush Raja New Bhojpuri Song Lalla Lalla Lori: अंकुश राजा-शिल्पी राज का नया गाना ‘लल्ला लल्ला लोरी’ रिलीज, आस्था सिंह ने कातिलाना अदाओं से ढाया कहर

Ankush Raja New Bhojpuri Song Lalla Lalla Lori: अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग ‘लल्ला लल्ला लोरी’ Danger Music पर रिलीज हो गया है. गाने में राजा और आस्था सिंह की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

Ankush Raja New Bhojpuri Song Lalla Lalla Lori: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘लल्ला लल्ला लोरी’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. इस गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज दी है और इसे Danger Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

गाने के म्यूजिक वीडियो में राजा और आस्था सिंह की जोड़ी नजर आ रही है, जो ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच प्यार, नोक-झोंक और रोमांस का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

ब्लैक साड़ी में आस्था सिंह ने दिखाया ग्लैमर

गाने में राजा, आस्था सिंह पर प्यार लुटाते हुए कहते हैं, “लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी, आई लव यू मेरी सासु मां की छोरी”, जो दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है. वीडियो में आस्था सिंह कभी ब्लैक तो कभी बैंगनी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स गाने को और भी आकर्षक बना देते हैं. वहीं, राजा का रोमांटिक अंदाज और दोनों की केमिस्ट्री गाने की जान बन गई है.

फैंस को कैसा लगा गाना

सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने इसके मजेदार लिरिक्स की सराहना की तो किसी ने शिल्पी राज और अंकुश राजा की आवाज को गाने की सबसे बड़ी ताकत बताया. वहीं, कई यूजर्स ने आस्था सिंह की दिलकश अदाओं पर दिल हार दिया है.

गाने की टीम डिटेल्स

  • गायक: अंकुश राजा, शिल्पी राज
  • गीत: आशीष तिवारी
  • संगीत: अभिषेक तिवारी
  • निर्देशक / प्रोजेक्ट: नयन मौर्य
  • कोरियोग्राफर: गोल्डी जयसवाल, सनी सोनकर
  • डीओपी: राजेश गुप्ता, जीतेन्द्र धाधीवाल
  • संपादन: सुजीत सिंह
  • मेकअप: राहुल राज, देव शर्मा
  • कला: अमरजीत
  • डीआई: रोहित सिंह
  • मैनेजर: नेता जी
  • संरक्षक: लखन बाबा
  • प्रचार डिजाइन: साहिल रीमिक्स
  • निर्माता: एके लीन्स क्वींस एंटरटेनमेंट
  • डिजिटल हेड: विक्की यादव
  • लेबल: डेंजर म्यूजिक

यह भी पढ़ें: Ankush Raja Bhojpuri Song Ae Baby Gussa Ho: रील्स पर धूम मचा रहा अंकुश राजा का ‘ए बेबी गुस्सा हो?’, 4 साल में 7 मिलियन व्यूज किए पार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >