Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Viral Video: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. सलमान के शो के ग्रैंड प्रीमियर में उनकी एंट्री ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। खास बात यह रही कि मंच पर उनके साथ उनके करीबी दोस्त और भोजपुरी स्टार निरहुआ भी नजर आए. अब इसी बीच सोशल मीडिया पर आम्रपाली और निरहुआ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते और इंटीमेट सीन्स करते नजर आ रहे हैं. इस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर आम्रपाली को लेकर लोग कह रहे है कि वह निरहुआ से बायोलॉजी क्लासेज ले रहीं हैं.
आम्रपाली ने पल्लू सर पर रख कर सलमान खान को दिया था अपना इंट्रोडक्शन
बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में आम्रपाली की एंट्री काफी दिलचस्प रही. मंच पर सलमान खान के सामने आने के बाद उनके अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा. आम्रपाली ने खुद को बेहद संस्कारी अंदाज में पेश करने की कोशिश की और पल्लू सिर पर रखकर अपनी पहचान बताई.
उनकी इस एंट्री का मकसद कहीं न कहीं दर्शकों को उनका एक अलग और बदला हुआ अंदाज दिखाना भी माना जा रहा था. आम्रपाली बिग बॉस के मंच पर सलमान को कहती है कि इस घर में उनका 2.0 version दर्शकों को देखने को मिलेगा. हालांकि, प्रीमियर के दौरान वह सिर्फ अपनी ‘संस्कारी’ इमेज की वजह से चर्चा में नहीं रहीं. सलमान खान के साथ उनकी बातचीत और निरहुआ की मौजूदगी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.
अब वायरल हो रहा निरहुआ संग पुराना वीडियो
बिग बॉस में आम्रपाली की एंट्री के कुछ ही दिनों बाद सोशल मीडिया पर उनका और निरहुआ का पुराना वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में दोनों एक भोजपुरी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के कुछ हिस्सों में दोनों के बीच रोमांटिक और इंटीमेट केमिस्ट्री भी नजर आ रही हैं.
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.
एक X यूजर्स ने वीडियो डाल कर आम्रपाली को बताया अश्लील
सोशल मीडिया पर उनका वायरल क्लिप आते ही लोगों ने बहुत ही दिलचस्पी से इसे देखा और शेयर किया है. एक X यूजर ने वीडियो डालते हुए कहा कि इस तरह 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट 'संस्कारी' आम्रपाली दुबे बचपन में निरहुआ से बायोलॉजी की क्लास लेती थीं. अर्शिफा खान को इससे सीख लेनी चाहिए.
वायरल वीडियो उनके पुराने फिल्मी काम का हिस्सा है और लोग इससे उनके संस्कारी इमेज से कंपेयर कर रहे है. सकते हैं. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'हद में रह तू, आज मैं तेरी जिंदगी हराम कर दूंगी',आम्रपाली ने बिग बॉस के घर में किस कंटेस्टेंट को दी धमकी
आम्रपाली ने कैसे किया भोजपुरी में डेब्यू
आम्रपाली दुबे आज भोजपुरी सिनेमा की बड़ी स्टार हैं, लेकिन उनके करियर की शुरुआत हिंदी टीवी से हुई थी. ‘सात फेरे’, ‘मायका’, ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ और ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ जैसे शोज में काम करने के बाद उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह भोजपुरी फिल्मों में अपना करियर बनाएंगी. लेकिन उनकी जिंदगी का बड़ा मोड़ ‘बिग बॉस 6’ से आया.
आम्रपाली ने ‘बिग बॉस 20’ में बताया कि ‘बिग बॉस 6’ में निरहुआ की मुलाकात अभिनेता संतोष शुक्ला से हुई थी. संतोष के जरिए ही निरहुआ तक आम्रपाली का नाम पहुंचा और उन्हें फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ मिल गई. साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी. आम्रपाली इसे भगवान की लिखी स्क्रिप्ट मानती हैं. एक फिल्म करने का सोचकर आईं आम्रपाली को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन गईं.
बिग बॉस 20 में दिख रहा है आम्रपाली का अलग अंदाज
बिग बॉस 20 में आम्रपाली अपने बेबाक अंदाज की झलक दिखा चुकी हैं. शो के शुरुआती दिनों में उनकी अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ बहस भी देखने को मिली. एक एपिसोड में उन्होंने काजी तौकीर के व्यवहार और भाषा को लेकर आपत्ति जताई थी. वहीं, आम्रपाली ने खुद भी कहा है कि वह बिग बॉस के जरिए दर्शकों को अपना असली व्यक्तित्व दिखाना चाहती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों की ओर से अपनी पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी को बार-बार उठाए जाने से परेशान नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: निरहुआ के सामने ही सलमान ने छेड़ा शादी का किस्सा, जानिए दूल्हे की तलाश पर आम्रपाली ने क्या कहा
