Viral Video: ऐसी हो गई अक्षरा सिंह की हालत, बैटरी रिक्शा के लिए सवारी ढूंढते दिखीं

Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस बैटरी रिक्शा चलाते हुए नजर आ रही हैं. अब फैंस उनकी इस वीडियो को देखने के बाद लगातार कमेंट कर रहे हैं.

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अक्षारा सिंह एक हरी साड़ी में नीले रंग का बैट्री रिक्शा चलाते नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वह कहते हुए सुनाई पड़ती है कि “चलो गोरखपुर भ्रमण करने चलो. कोई बैठना चाहता है मेरे साथ, वह भी बिना चाबी के… पीछे तो देखो.” इसके बाद पीछे से दो आदमी रिक्शा को धक्का देते हुए कहते हैं कि ‘मैम थक गए धक्का लगाते-लगाते चाबी नहीं है.’ इस तरह वीडियो खत्म हो जाता है. अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो के नीचे कमेंट किया कि मैम गोरखपुर में आपका स्वागत है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कब आ रही है गोरखपुर?’ बता दें कि अक्षरा सिंह का यह वीडियो 4 अगस्त 2023 का है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

यह भी पढ़े: Saif Ali Khan Discharge: सैफ के डिस्चार्ज के बीच सुपर स्ट्रेस्ड दिखीं करीना कपूर, सामने आया VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >