Akshara Singh Holi Song: हिंदी गाने में भोजपुरी तड़का लगाने आ रही हैं अक्षरा सिंह, बिग बॉस के इस स्टार संग बनी जोड़ी

Akshara Singh Holi Song: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक और होली सॉन्ग जल्द ही रिलीज होने वाला हैं. एक्ट्रेस ने खुद इस गाने का टीजर जारी किया है. इसमें उनके साथ एक मशहूर इंडियन स्टार भी है.

Akshara Singh Holi Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. उन्होंने अपनी एक्टिंग और आवाज से लाखों लोगों के दिल जीते हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब होली का मौसम आने वाला है, ऐसे में भोजपुरी अदाकारा अपने गाने से फैंस को इम्प्रेस करने में पीछे कैसे रह सकती है. जहां उनके कई सॉन्ग्स पहले ही रिलीज हो चुके हैं. अब अक्षरा का हिंदी सॉन्ग आने वाला है.

कब रिलीज होगा अक्षरा सिंह का नया हिंदी सॉन्ग

अक्षरा सिंह के गाने का नाम ‘जोगीरा सा रा रा’ हैं. यह ट्रैक 27 फरवरी को रिलीज होगा. अभिनेत्री ने बताया कि गाने के शब्द हिंदी में ही हैं, लेकिन उनकी खुशबू और रंग यूपी-बिहार वाले हैं. गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने अपनी सुरीले आवाज से सजाया हैं. वहीं बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और लक्ष्मीकांत एलके ने म्यूजिक दिया हैं.

विशाल आदित्य सिंह संग धमाल मचाएंगी अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर गाने का नया पोस्टर और टीजर शेयर किया. इसमें उन्हें सफेद घाघरा चोली पहने देखा जा सकता है. होली के इस एल्बम में उनके साथ टीवी के फेमस एक्टर और बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह नजर आएंगे. दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है और फैंस लीरिक्स और वीडियो देखने के लिए एक्साइटेड हैं. भोजपुरी क्वीन ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, ”ये गीत जरुर सुनिए और सुनाइए. 27 फरवरी को आ रहा है गाना. पूरी टीम जिसने भी ये गाना बनाया है सभी को धन्यवाद.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >