Aamrapali Dubey New Bhojpuri Film: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में लेंस, नयी फिल्म में आम्रपाली दुबे बनी ‘CID बहू’, सामने आया दमदार लुक

Aamrapali Dubey New Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का पहला पोस्टर सामने आ गया है. पोस्टर में आम्रपाली दुबे का लुक भी मेकर्स ने रिवील कर दिया है. आइए फिल्म के बारे में आपको बताते हैं.

Aamrapali Dubey New Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का पोस्टर नये साल 2026 के शुरुआत में जारी कर दिया गया. फिल्म में भोजपुरी की दमदार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे नजर आ रही है. पोस्टर में एक्ट्रेस ने एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में लेंस लिया हुआ है. पोस्टर देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए है. पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा कि मूवी रहस्य, एक्शन और पारिवारिक भावनाओं का दिलचस्प संगम लेकर आएगी. साथ ही आम्रपाली का ऐसा लुक फैंस ने कभी देखा नहीं होगा.

आम्रपाली दुबे की नयी फिल्म ‘सीआईडी बहू’

‘सीआईडी बहू’ में आम्रपाली दुबे के अलावा राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर, अयाज खान, विद्या सिंह, संजीव के मिश्रा, ससिता रॉय, निहाल सिंह, साहिल सिद्दीकी, श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, शियान्श सिंह अहम किरदार में दिखेंगे. पोस्टर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, घरवालन के फोड़े भांडा. आ रहल बाड़ी आम्रपाली लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा. देखी कॉमेडी अउर पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर अपकमिंग फिल्म सी.आई.डी बहू के पहिला झलक. हालांकि पोस्टर के साथ इसका खुलासा नहीं हुआ कि मूवी किस दिन रिलीज होगी. साथ ही इसके ट्रेलर रिलीज से भी पर्दा नहीं हटा है. दर्शकों को ये जानने के लिए इंतजार करना होगा.

‘सीआईडी बहू’ की कहानी का खुलासा

‘सीआईडी बहू’ का निर्माण प्रेम राय ने किया है और इसका निर्देशन अनंजय रघुराज कर रहे हैं. अरबिंद तिवारी ने पटकथा और संवाद लिखे हैं. श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म की कहानी एक मजबूत महिला का है, जो घर और सामाजिक चुनौतियों के साथ-साथ अपराध की गुत्थियों को सुलझाते दिखेंगी. प्रेम राय ने मूवी को लेकर कहा कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और भोजपुरी सिनेमा को एक नया आयाम देगी. साथ ही कहा कि मूवी में महिला किरदार को बेहद सशक्त और निर्णायक भूमिका में प्रस्तुत किया गया है. वेंकट महेश ने सिनेमैटोग्राफी कर रहे और म्यूजिक साजन मिश्रा और ओम झा का है.

यह भी पढ़ें Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे के नए सॉन्ग ‘काट लिहे गलिया टमाटर जईसन’ का पोस्टर रिलीज, पृथ्वी तिवारी की आंखों में खोई दिखी एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >