इस बोल्ड फोटो की वजह से खबरों में छाई हुई हैं मोनालिसा, देखिए एक्ट्रेस का ये अनदेखा लुक

Bhojpuri Actress Monalisa bold photo: टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मोनालिसा अक्सर अपनी तसवीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है, तभी तो उनकी तसवीरों पर लाखों लाइक्स और कमेंटस रहते है. अब एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड तसवीर इंटरनेट पर शेयर की है, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए.

Bhojpuri Actress Monalisa bold photo: टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मोनालिसा अक्सर अपनी तसवीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है, तभी तो उनकी तसवीरों पर लाखों लाइक्स और कमेंटस रहते है. अब एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड तसवीर इंटरनेट पर शेयर की है, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए.

अभिनेत्री मोनालिसा ने अपनी खूबसूरत तसवीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वह ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में काफी बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं. तसवीर में वह कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रही है और ओपन हेयर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, इस तसवीर पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEtsNqKFlBW/

इस पोस्ट पर फैन्स सुपर हॉट, सेक्सी और फायर इमोजी जैसे कई सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मुझसे जो नजरें चुराने लगे हो…. एक यूजर ने लिखा, तुम इतनी खूबसूरत हो, फिदा दीदार पर तेरे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये तो खूबसूरत नागिन है.

Also Read: Sapna Choudhary New Song : रिलीज होते ही छा गया सपना चौधरी का नया गाना ‘सुल्फे का अंता’, नहीं देखा तो तुरंत देखिए VIDEO

इससे पहले मोनालिसा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वो दुल्हन की तरह सज-धज ‘घाघरा’ गाने पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में अदाकारा मोनालिसा ब्राइडल अवतार में बहुत सुंदर दिखाई दे रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने लाल जोड़े के साथ नथ, मांगटीका और हाथों में कलीरे पहन रखा है.

https://www.instagram.com/p/CDByvkBlAuY/

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने ‘बिग बॉस 10’ में भी हिस्सा लिया था. शो में ही दोनों ने शादी कर ली थी. बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भोजपुरी दुनिया के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक ‘मनी है तो हनी है’, ‘सरकार राज’, ‘गंगा पुत्र’ और ‘काफिला’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘नजर’ में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं.

Posted By: Divya keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >