Bharti Singh और एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, 500 करोड़ के घोटाले का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने भेजा समन

यूट्यूबर एल्विश यादव और कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर से नयी मुसीबत में फंस गए है. एल्विश और भारती को दिल्ली पुलिस ने 500 धोखाधड़ी से जुड़े ऐप-आधारित घोटाले में समन भेजा है.

कॉमेडियन भारती सिंह और यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है. भारती और एल्विश को मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं. दोनों को दिल्ली पुलिस ने 500 धोखाधड़ी से जुड़े ऐप-आधारित घोटाले में समन भेजा है. उनके अलावा तीन अन्य को भी पुलिस ने समन भेजा है. पुलिस को 500 से ज्यादा की शिकायत मिली है. इनमें बताया गया है कई यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने अपने सोशल मीडिया पेजों पर HIBOX मोबाइल एप्लिकेशन का प्रोमोशन किया. इसके जरिए उन्होंने लोगों से इस ऐप में इन्वेस्ट करने के लिए कहा.

भारती सिंह- एल्विश यादव की बढ़ीं मुश्किलें

पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उन्होंने घोटाले के मुख्य आरोपी शिवराम को अरेस्ट कर लिया है. साथ ही उससे 18 करोड़ रुपये जब्त, जो उसके चार बैंक खातों में थे. कंप्लेंट के अनुसार, भारती सिंह, एल्विश यादव के अलावा हर्ष लिंबाचिया, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, सौरव जोशी, दिलराज सिंह रावत जैसे यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस ऐप का प्रचार किया और लोगों को इसमें निवेश के लिए लुभाया.

लाफ्टर शेफ्स का दूसरा सीजन कब आएगा

वहीं, भारती सिंह अपने शो लाफ्टर शेफ्स को लेकर चर्चा में है. इसका पहना सीजन का फिनाले आ रहा है और कॉमेडियन ने अब दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है. भारती ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि, मुझे लगता है एक-दो महीने में ही नया सीजन के साथ हमलोग फिर से आएंगे आप लोगों के सामने. साथ ही उन्होंने अपने को-स्टार्स को लेकर कहा, बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी सबसे, अब शूट पर नहीं जाना एक-दो महीना. कब मिलेंगे सबसे. थोड़ा सा ऐसे मन दुखी था. लाफ्टर शेफ्स के फिनाले एपिसोड में राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, मुनव्वर फारुकी आएंगे. अबतक शो में कई स्टार्स आ चुके हैं, जिसमें कंगना रनौत, धर्मेंद्र, फरदीन खान, अक्षय कुमार, श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है.

Also ReadLaughter Chefs के सेट पर बाल-बाल बचे राहुल वैद्य, चेहरे तक पहुंची आग की लपटें, VIDEO आया सामने

Also ReadLaughter Chefs: क्या ऑफएयर नहीं होगा लाफ्टर शेफ्स, इस एक्टर का कट सकता है पत्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >