Bhabiji Ghar Par Hai - Fun on the Run OTT Release: विभूति-तिवारी जी की रोड ट्रिप कॉमेडी अब OTT डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां देखें

Bhabiji Ghar Par Hai - Fun on the Run OTT Release: ‘भाबीजी घर पर हैं - फन ऑन द रन’ सिनेमाघरों के बाद 3 अप्रैल से ZEE5 पर स्ट्रीम की जा सकती है. आइए जानते हैं इस फिल्म की पूरी डिटेल.

Bhabiji Ghar Par Hai – Fun on the Run OTT Release: ‘भाबीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन’ 2026 की एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो इसी नाम के मशहूर टीवी सिटकॉम का फिल्मी रूपांतरण (Adaptation) है. 6 फरवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म, शो के जाने-पहचाने ह्यूमर को बड़े पर्दे पर थिएट्रिकल रोड ट्रिप के मजेदार अंदाज में पेश करती है. फिल्म का थिएट्रिकल रन अब खत्म हो चुका है और इसे अब 3 अप्रैल 2026 से ZEE5 पर देखा जा सकता है. ZEE5 ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मॉडर्न कॉलोनी की पलटन निकल पड़ी है, करने फन ऑन द रन… सही पकड़े हैं!”

अगर आप भी इस फिल्म की कॉमिक और मस्ती भरी कहानी देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं पूरी कहानी और इसके खास किरदार.

फिल्म की कहानी क्या है?

‘भाबीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन’ फिल्म टीवी शो के प्यारे किरदारों विभूति, तिवारी, अनीता और अंगूरी भाभी को एक नई रोड ट्रिप में ले जाती है. उत्तराखंड की इस सफर में उनका सामना दो गैंगस्टर भाइयों, शांति (रवि किशन) और क्रांति (मुकेश तिवारी) से होता है. दोनों गैंगस्टर भाभियों पर फिदा हो जाते हैं, जिससे मजेदार अफरा-तफरी और पीछा-झपट्टा शुरू हो जाता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब गैंगस्टर भाई तिवारी और विभूति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, जिससे रोड ट्रिप और भी उलझन भरी और कॉमिक हो जाती है.

स्टार कास्ट में लगा भोजपुरी तड़का

फिल्म में मुख्य कलाकार आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव हैं. इसके अलावा मुकेश तिवारी, मुश्ताक खान और बृजेंद्र काला भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस स्टार कास्ट में भोजपुरी स्टार्स निरहुआ और रवि किशन भी शामिल हैं.

बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 1.68 करोड़ रुपये की कमाई की.

क्यों देखें यह फिल्म?

अगर आप टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के फैन हैं, या कॉमिक और हल्की-फुल्की रोड ट्रिप मजा पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए सही है.

यह भी पढ़ें: Prakambanam on OTT: Zee5 पर आई हॉरर-कॉमेडी ‘प्रकंबनम’, अब इन भाषाओं में भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >