Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले देखें रामायण पर आधारित ये बेहतरीन सीरियल

1 / 1
Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले देखें रामायण पर आधारित ये बेहतरीन सीरियल
फुल स्क्रीन में देखें

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले देखें रामायण पर आधारित ये बेहतरीन सीरियल

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अब लगभग पूरी हो चुकी हैं और पूरा देश इस वक्त राममय हो चुका है. आज हम आपको कुछ सीरियल के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आपको रामायण और राम जी के जीवन को और करीब से जानने का मौका मिलेगा.

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है और ऐसे में हमारा पूरा देश राममय हो चुका है. इस राममय माहौल में ये हैं रामायण पर आधारित कुछ सीरियल जिन्हें आप देख सकते हैं.

रामानंद सागर की रामायण

1987 में आई रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण अब तक की सबसे बेहतरीन रामायण पर आधारित सीरियल मानी जाती है. 78 एपिसोड के इस सीरियल में रामायण को बड़े ही खूबसूरती से दिखाया गया है.

रामानंद सागर के रामायण में किरादरों ने कुछ इस प्रकार अपनी भूमिका निभाई थी की वो सदियों तक लोगों के दिल में बस गए. इस सीरियल में अरुण गोविल ने श्री राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था. लोग आज भी उन्हें भगवान मान कर पूजते हैं.

जिस जमाने में रामानंद सागर ने रामायण को बनाने का कार्य उठाया था उस वक्त ऐसी सीरियल बनाना काफी चुनौतियों से भरा हुआ था. इसकी शूटिंग में कुल 550 दिन लगे थे.

सिया के राम

2015 में आशीष शर्मा और मदिरक्षी मुंडले स्टारर ‘सिया के राम’ 304 एपिसोड्स की एक बेहतरीन टीवी सीरीज थी, जिसमें प्रभु श्री राम और माता सीता के अटूट बंधन की झलकियों को खूबसूरती से दिखाया गया है. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

संकटमोचन महाबली हनुमान

संकटमोचन महाबली हनुमान 2015 में आई एक टीवी सीरीज है, जो प्रभु श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जिन्हें बजरंगबली भी कहा जाता है, उनके ऊपर आधारित है. इसमें निर्भय वाधवा हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

राम सिया के लव कुश

राम सिया के लव कुश 2020 में आई एक बेहतरीन टीवी सीरीज है जिसमें प्रभु श्री राम और माता सीता के बेटे लव कुश की जीवनी को दिखाया गया है. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

रामलीला अजय देवगन के साथ

2012 में आई 5 एपिसोड की म्यूजिकल सीरीज रामलीला अजय देवगन के साथ में अजय देवगन होस्ट के रूप में मौजूद हैं. इस सीरीज में गीत और नृत्य की मदद से राम जी के सीता माता को बचाने के पूरे सफर को दिखाया गया है. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Also Read: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले फ्री में देखिए रामायण पर बनी ये 8 फिल्में, ज्ञान के साथ बढ़ेगी भक्ति

रवि चोपड़ा की रामायण

2002 में आई रवि चोपड़ा की रामायण 48 एपिसोड की टीवी सीरीज थी जिसमें रामायण की मुख्य झलकियों को दिखाया गया था. इसमें नीतीश भारद्वाज श्री राम और स्मृति ईरानी माता सीता के किरदार में मौजूद हैं. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

रिपोर्ट-पुष्पांजलि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >