Barsatein Off Air Date: शिवांगी जोशी का सीरियल हो रहा ऑफएयर, जानें आखिरी एपिसोड कब आएगा, ये शो करेगा रिप्लेस

सीरियल बरसातें – मौसम प्यार का पहली बार 10 जुलाई, 2023 को सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. शो के ऑफ-एयर होने की खबर से फैंस का दिल टूट गया है. सात महीने के बाद ही शो बंद हो रहा है. हालांकि इसके ऑफ-एयर होने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

Barsatein Off Air Date: एकता कपूर का सीरियल बरसातें – मौसम प्यार का दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन, आराधना और रेयांश के रोल में है. पहली बार शिवांगी और कुशाल साथ में काम कर रहे हैं और दोनों की केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया. मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने में लगे हुए है और इसमें लगातार नये टर्न एंड ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. हालांकि कुछ समय से शो के ऑफ- एयर की खबरों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. बरसातें – मौसम प्यार का फरवरी में खत्म होने की पुष्टि हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरी एपिसोड 15 फरवरी को टेलीकास्ट होगा. अब इसे लेकर नया अपडेट आया है.

सीरियल बरसातें – मौसम प्यार का होगा ऑफ-एयर

सीरियल बरसातें – मौसम प्यार का पहली बार 10 जुलाई, 2023 को सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. शो के ऑफ-एयर होने की खबर से फैंस का दिल टूट गया है. सात महीने के बाद ही शो बंद हो रहा है. हालांकि इसके ऑफ-एयर होने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पहले ये बताया गया था कि सीरियल कुशाल टंडन की अन प्रोफेशनलिज्म के कारण खत्म हो सकती हैं, क्योंकि वह कई छुट्टियां ले रहे हैं, जिसके कारण टीम को महत्वपूर्ण सीन्स को शूट करने में कठिनाई हो रही है. वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो की जगह लेटेस्ट सीरियल कुछ रीत जगत की ऐसी है लेने वाला है.

बरसातें- मौसम प्यार का रिप्लेस करेगा ये सीरियल

‘बरसातें- मौसम प्यार का’ का निर्माण एकता और शोभा कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले किया है. इसकी कहानी एक पत्रकार आराधना और उसके बॉस रेयांश के इर्द-गिर्द घूमती है. उनके लिए जीवन एक मोड़ लेता है क्योंकि रेयांश का मानना ​​है कि आराधना ने गलतफहमी के कारण उसका फायदा उठाया लेकिन बाद में उसे अपनी गलतियों का एहसास हुआ. वहीं, सीरियल कुछ रीत जगत की ऐसी है का प्रोमो कुछ समय पहले सामने आया था. इसमें मीरा देओस्थले और जान खान मुख्य भूमिका में दिखेंगे. इसकी कहानी दहेज के इर्द-गिर्द घूमती है. मीरा, नंदिनी का रोल प्ले कर रही है और वो शादी के बाद अपने ससुराल वालों से दहेज वापस करने की मांग करती है. सीरियल में धर्मेश व्यास, सौरभ गुंबर, पल्लवी पाठक, भूमिका छेड़ा, सेजल शाह, खुशी राजपूत भी है.

Also Read: Barsatein- Mausam Pyar Ka: आराधना की जिंदगी में नये शख्स की होगी एंट्री, रेयांश का टूटेगा दिल!

कुशाल टंडन ने छह साल बाद टीवी पर वापसी को लेकर कहा था

कुशाल टंडन ने सीरियल रोमांस ड्रामा ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ से टीवी पर छह साल के बाद वापसी किया था. अपने कमबैक को लेकर एक्टर ने कहा था, ”टेलीविजन हमेशा मेरे दिल में है और रहेगा. मैं बरसातें – मौसम प्यार का के साथ वापस आने के लिए रोमांचित हूं, जो एक आकर्षक रोमांस ड्रामा है, जिसमें दो बिल्कुल विपरीत व्यक्ति और उनकी इच्छाओं का टकराव है जो भावनाओं का तूफान लाता है. मैंने हमेशा ऐसी भूमिकाएँ पसंद की हैं जो विशिष्ट हों, कुछ ऐसी हों जो आश्वस्त करने वाली हों और रेयांश का किरदार बिल्कुल वैसा ही है- जिसने मुझे इस शो के लिए हां कहने के लिए मजबूर किया.”

जानें क्या दिखाया गया था सीरियल में

‘बरसातें – मौसम प्यार का’ अब तक आपने देखा कि आराधना जय से पूछेगी कि क्या वह वास्तव में शादी खत्म करना चाहता है. जय जवाब देगा, यह खुलासा करते हुए कि उसके मन में बानी के लिए भावनाएं विकसित हुई हैं और वह भी वही महसूस करती है, जो आराधना उसके लिए कभी महसूस नहीं कर सकती. इस बीच रेयांश आराधना को बताएगा कि उसे भक्ति के एक्सीडेंट से जुड़ा एक अहम सुराग मिला है. इसके बाद रेयांश भक्ति से सवाल करेगा कि क्या उसने जय को कार में देखा था क्योंकि वह कार जय खुराना के नाम पर रजिस्टर्ड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >