कौन हैं बरकत अरोड़ा, बॉलीवुड गानों पर अपने डांस से बनी इंटरनेट सेंसेशन

Barkat Arora: सिर्फ 7 साल की बरकत अरोड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से छा रही हैं. अपने डांस और एक्सप्रेशन से वह लोगों का दिल जीत रही हैं और कम उम्र में ही बड़ी पहचान बना चुकी हैं.

Barkat Arora: बरकत अरोड़ा आज सोशल मीडिया की एक जानी-पहचानी छोटी डांसर बन चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और लोग उनके हर वीडियो को खूब पसंद करते हैं. उनके हर एक वीडियो पर मिलियन व्यूज जाते हैं. खास बात यह है कि इतनी पॉपुलर होने के बावजूद वह घर पर एक नॉर्मल बच्ची की तरह रहती हैं और बड़े सपने देखती हैं.

छोटी उम्र में ही शुरू हुआ डांस का सफर

बरकत एक डांसर हैं जिन्हें लोग प्यार से ‘मिनी माधुरी’ कहते हैं. उनके डांस के स्टेप्स और एक्सप्रेशन इतने अच्छे होते हैं कि लोग देखकर हैरान रह जाते हैं. बताया जाता है कि उन्होंने चलने से पहले ही डांस करना शुरू कर दिया था. सिर्फ 2 साल की उम्र में ही उन्होंने सैकड़ों लोगों के सामने स्टेज पर परफॉर्म किया था.

यहां देखें बरकत का डांस का वीडियो

इस वीडियो में बरकत अरोड़ा पीले रंग का पंजाबी स्टाइल पटियाला सूट पहने हुए नजर आ रही हैं और ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म के मशहूर गाना ‘माए नी माए’ पर शानदार डांस करती दिखती हैं. उनके एक्सप्रेशन और स्टेप्स इतने जबरदस्त हैं कि वीडियो देखते ही ध्यान उन पर टिक जाता है. हर मूव में उनका कॉन्फिडेंस साफ नजर आता है, यही वजह है कि उनके इस वीडियो को भी लाखों-करोड़ों व्यूज मिल रहे हैं और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

सोशल मीडिया से मिली पहचान और कमाई का मौका

बरकत की पॉपुलर होने के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी मौके मिलते हैं. ब्रांड प्रमोशन और वीडियो के जरिए वह अच्छी कमाई भी कर लेती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पोस्ट से ही उन्हें हजारों रुपये मिल जाते हैं. हालांकि उनकी कमाई की देखभाल उनके माता-पिता करते हैं.

डांस के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देती हैं बरकत

बरकत के माता-पिता उनका पूरा सपोर्ट करते हैं. इस वजह से वह डांस के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान देती हैं. वह दोनों चीजों को अच्छे से संभाल रही हैं. बरकत का सपना सिर्फ डांस करना ही नहीं सपना है. वह आगे चलकर वैज्ञानिक भी बनना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें: Tum Se Tum Tak: नियम तोड़कर आर्या ने अनु से की मुलाकात, सीक्रेट एंट्री ने किया हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >