TRP Report: ये रिश्ता क्या कहलाता है की हालत खराब, टॉप पर पहुंचा ये सीरियल, जानें इस हफ्ते किस 10 शोज ने मारी बाजी

2024 के छठे सप्ताह के लिए बार्क ने टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है. इस बार टॉप 10 टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि कौन सा शो टॉप पर है, तो आपको बताते है.

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा ने एक बार फिर से सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर एक के स्थान पर अपना कब्जा कर लिया है. सीरियल को 2.8 रेटिंग मिली है. अपकमिंग ट्विस्ट के लिए मेकर्स नयी एंट्री करवाने वाले है.

Trp report

भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीआरपी लिस्ट में हर बार की तरह दूसरे नंबर पर है. सीरियल को 2.4 रेटिंग मिली है. शो में दिखाया जा रहा है कि ईशान और सवी की शादी हो गई है.

Trp report

स्टार प्लस पर कुछ ही समय पहले सीरियल झनक शुरू हुआ है और इसे 2.3 रेटिंग मिली है. सीरियल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान ले लिया है. शो में दिखाया जाएगा कि अनिरुद्ध की मंगेतर को पता चल गया है कि झनक से अनिरुद्ध की शादी हो गई है.

Trp report

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस बार तीसरे स्थान से गिररकर चौथे स्थान पर आ गया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अरमान से प्यार हो गया है. सीरियल को 2.3 रेटिंग मिली है.

Trp report

स्टार प्लस के हिट सीरियल इमली में इन दिनों दर्शकों को खूब सारा ट्विस्ट देखने मिल रहा है. अगस्त्य की मौत हो गई है और उसके जाने से इमली टूट गई है. हालांकि अगस्त्य की दोबारा शो में एंट्री होगी. शो को 1.9 रेटिंग मिली है.

Trp report

पांड्या स्टोर की रेटिंग इस बार छठे स्थान पर है. सीरियल को 1.8 रेटिंग मिली है. शो हर बार टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में रहता है. शो में मेकर्स नया टर्न एंड ट्विस्ट लेकर आने वाले है.

Trp report

तेरी मेरी डोरिया इस बार सातवें स्थान पर है और इसे 1.8 रेटिंग मिली है. शो में दिखाया जा रहा है कि कीरत और वीर की शादी टूट गई है. साहिबा और अंगद भी तलाक लेने वाले है.

Trp report

कलर्स का पॉपुलर सीरियल शिव शक्ति इस बार आठवें नंबर है. ये शो दर्शकों को काफी पसंद आता है.

Trp report

स्टार प्लस के सीरियल बातें कुछ अनकही सी इस बार टीआरपी लिस्ट में नौवें स्थान पर है. शो की वर्तमान कहानी दर्शकों को पंसद आ रही है और आने वाले एपिसोड में दर्शकों को बहुत कुछ देखने मिलेगा.

Trp report

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 15 सालों से टीवी पर आ रहा है. इसकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है. इस बार सीरियल को 1.7 रेटिंग मिली है.

यहां पढ़ें- TRP Report: ‘अनुपमा’ की बादशाहत कायम, जानिए इस बार किन शोज ने टॉप 10 में मारी बाजी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >