दुबई में क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं Badshah-Hania Amir, सोशल मीडिया पर फोटोज हुई वायरल

Badshah Hania Aamir Photos Viral: रैपर बादशाह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर की डेटिंग रूमर्स पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई है. अब इन सब के बीच एक बार फिर स्टार्स को एक दूसरे के साथ दुबई में देखा गया. हनिया ने डे आउट की कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की.

Badshah Hania Aamir Photos Viral: बॉलीवुड के टॉप रैपर में से एक बादशाह अपनी सुपरहिट गानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. अब बादशाह को पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ स्पॉट किया गया. स्टार्स दुबई में एक-दूसरे के साथ घूमते हुए देखे गए. जिसके बाद एक बार फिर उनके डेटिंग रूमर्स को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी. हनिया ने बादशाह के साथ अपने डे आउट की कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की.


हनिया ने बादशाह संग शेयर की फोटो
दरअसल हनिया ने बादशाह संग इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत क्वॉलिटी टाइम बिताने की तसवीरें शेयर की. एक फोटो में जहां पाकिस्तानी एक्ट्रेस विक्ट्री साइन दे रही है. वहीं बादशाह अपने बालों को ठीक कर रहे हैं. दूसरी तसवीर में खाने की डिश रखी हुई है, जिसे स्टार्स ने साथ मिलकर एंजॉय किया. तीसरे फोटोज में दुबई की कुछ झलकियां देखी गई. हनिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘चंडीगढ़ से रेस्क्यू आ गया.’ मेरे हमसफर’ स्टार ने बाद में बादशाह के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें गाते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कॉन्सर्ट का समय.”


हनिया-बादशाह के पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन
हनिया-बादशाह को यूं साथ देखकर फैंस अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”हनिया अब पंजाबी सिंगर की हुई.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये स्टार्स साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं… अच्छा लगा साथ देखकर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”हनिया और बादशाह सच बता दो… क्या आप एक दूसरे को डेट कर रहे हैं क्या… क्यूट कपल.”


रैपर बादशाह के बारे में
बादशाह की पहले जैस्मीन मसीह से शादी हुई थी, लेकिन 2020 में दोनों का तलाक हो गया. उनकी एक बेटी भी है, जिसका जन्म 2017 में हुआ था. वर्कफ्रंट की बात करें तो, हनिया को आखिरी बार ‘मुझे प्यार हुआ था’ में देखा गया था और उन्होंने म्यूजिक वीडियो ‘जानी दूर गए’ में भी काम किया था. हनिया इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती है. वह अपने फैंस के साथ एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर करती है.

Also Read- कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir? सिंगर Baadshah संग उड़ रही डेटिंग की खबरें, जानें यहां सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >