बादशाह ने हनी सिंह संग खत्म किया सालों पुराना झगड़ा, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने रैपर को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी

बादशाह ने फाइनली हनी सिंह संग सालों पुराने लड़ाई को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनके मन में कुछ नहीं है और अब वह सबकुछ खत्म करना चाहते हैं. इधर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने रैपर को डेट पर करने पर चुप्पी तोड़ी है.

सिंगर-रैपर बादशाह की आवाज का हर कोई दीवाना है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. अब सिंगर ने देहरादून में एक म्यूजिक कन्सर्ट में हनी सिंह के साथ अपने लंबे समय से चल रहे कॉन्ट्रोवर्सी को फाइनली खत्म कर दिया है. रैपर ने ग्रैफेस्ट 2024 में अपने परफॉर्मेंस के दौरान इस बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वह आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. बादशाह ने कहा, “मेरे जीवन में एक ऐसा दौर था जब मेरे मन में एक के प्रति काफी कड़वाहट थी और अब, मैं इसे खत्म करना चाहता हूं और हनी सिंह संग हुए गलतफहमी को पीछे छोड़ना चाहता हूं.”


सभी गलतफहमी को पीछे छोड़ चुके हैं बादशाह
बादशाह ने कहा, “मैं कुछ गलतफहमी के कारण दुखी था, लेकिन जब हम साथ थे तो मुझे एहसास हुआ, कि कोई भी मुद्दा बड़ा नहीं होता, अगर हम इसे खत्म कर लें, तो इस दुनिया में जोड़ने वाले बहुत कम थे, तोड़ने वाले बहुत थे. आज, मैं बस सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैंने सबकुछ पीछे छोड़ दिया है और आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.”

Also Read- कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir? सिंगर Baadshah संग उड़ रही डेटिंग की खबरें, जानें यहां सबकुछ

Also Read-शाहरुख खान को पसंद नहीं आई थी Lungi Dance, हनी सिंह का सनसनीखेज खुलासा, बताया कैसा था SRK का रिएक्शन

Also Read- दुबई में क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं Badshah-Hania Amir, सोशल मीडिया पर फोटोज हुई वायरल


हानिया ने बादशाह संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
इधर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने रैपर बादशाह के साथ अपने डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, वह और बादशाह “बहुत अच्छे दोस्त” हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह शादीशुदा होती तो लोग रैपर के साथ उनकी दोस्ती के बारे में अटकलें नहीं लगाते. बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ एक इंटरव्यू के दौरान हानिया से उनके फेवरेट गाने के बारे में पूछा गया.


शादीशुदा होती तो तमाम रूमर्स से बच जाती
जिसपर एक्ट्रेस ने बादशाह, हितेन और करण औजला के ‘गॉड डेमन’ का जिक्र किया और कहा कि गाना “अच्छा” है. जब बादशाह के गाने के बारे में उनकी पसंद के बारे में मजाक किया गया, तो एक्ट्रेस ने कहा, “नहीं, यह एक बेहतरीन गाना है.” हानिया ने आगे कहा, “मैं कभी-कभी सोचती हूं कि मेरी एकमात्र समस्या यह है कि मैं शादीशुदा नहीं हूं. अगर मैं शादीशुदा होती तो इन तमाम रूमर्स से बच जाती.”

Also Read-Best Family Web Series on OTT: परिवार के साथ इस वीकेंड देखें ये धांसू वेब सीरीज, पूरा स्ट्रेस खत्म हो जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >