Bad Newz Box Office Collection: ओपनिंग डे पर इतना कमा सकती है विक्की कौशल की फिल्म, इस शख्स ने की भविष्यवाणी

Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज इन-दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं. अब ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणी की है.

Bad Newz Box Office Collection: करीना कपूर, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. यह बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है और फिल्म के निर्माता इसका सीक्वल बैड न्यूज लेकर आए हैं. जबसे मूवी की अनाउंसमेंट हुई है, तबसे ये सुर्खियों में बनी हुई है. इसमें विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ट्रेलर आने के बाद से हर कोई फिल्म के बारे में बात कर रहा है. इसके गानों को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. विक्की के तौबा तौबा गाने ने लोगों का दिल जीत लिया और अब यह ट्रेंड कर रहा है. मोस्ट अवेटेड फिल्म 19 जुलाई को थियेटर्स में रिलीज होगी.

बैड न्यूज इतने करोड़ का कर सकती है कलेक्शन?

जानम गाने में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की शानदार केमिस्ट्री धमाल मचा रही है. दोनों बेहद डेशिंग लग रहे हैं. फिल्म की कहानी हेटेरो पेटरनल सुपरफेकंडेशन की दुनिया के बारे में है, जहां एक महिला प्रेग्नेंट हो जाती है और फिर पिता को लेकर कंफ्यूजन होता है. अब ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणी की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि मूवी कितना कमा सकती है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का ये कंटेस्टेंट है सबसे अमीर, नेटवर्थ जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Also Read- Bigg Boss OTT 3: क्या लव कटारिया हो जाएंगे घर से बेघर, घरवालों ने दिए इतने वोट्स

Also Read- OTT This Week: डर से थर-थर कांपने लगेंगे इस फिल्म को देखकर, जानें इस हफ्ते क्या-क्या हो रहा रिलीज

डबल डिजिट में कमाई करेगी बैड न्यूज

उन्होंने लिखा, “#BadNewz में डबल डिजिट में ओपनिंग करने की क्षमता है… ट्रेलर ने काफी अच्छा काम किया, उसके बाद एक चार्टबस्टर #TaubaTauba एक और हिट ट्रैक भारत में 10 करोड़ की ओपनिंग सुनिश्चित करेगा. #VickyKaushal #TriptiDimri” बैड न्यूज का निर्माण खुद विक्की कौशल ने हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और अमृतपाल सिंह बिंद्रा के साथ किया है.

बैड न्यूज के बारे में अधिक जानकारी

बैड न्यूज में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के अलावा एमी विर्क अहम भूमिका में हैं. आनंद तिवारी की ओर से निर्देशित, बैड न्यूज का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी की ओर से किया गया है. म्यूजिक एल्बम का पहला गाना तौबा तौबा 2 जुलाई को रिलीज हुआ था. इसे करण औजला ने कंपोज, गाया और लिखा है, जबकि डांस मूव्स को बॉस्को-सीजर ने कोरियोग्राफ किया है. धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के सहयोग से अमेजन प्राइम की ओर से प्रस्तुत, बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी.

Also Read- Bad newz: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की पूल में रोमांटिक तस्वीर ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >