हाल में ही पापा बने वरुण धवन ने शुरू की अपने अपकमिंग एक्शन फिल्म की शूटिंग, फैन्स के साथ शेयर किए फिल्म के BTS

वरुण धवन ने हाल ही में अपनी घर की लक्ष्मी का वेलकम किया है. जिसके बाद अब एक्टर अपने प्रोफेशनल लाइफ पर वापसी कर चुके हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन की शूटिंग में व्यस्त हैं. ऐसे में आज हम उनकी फिल्म के सेट से जुड़े कुछ जरूरी अपडेट्स देने वाले हैं, जिसके बाद आपको फिल्म के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा.

Varun Dhawan Baby John: बॉलीवुड के स्टूडेंट ऑफ द ईयर के रोहन यानी वरुण और उनकी पत्नी नताशा ने, हाल ही में अपने घर में अपनी प्यारी बेटी का स्वागत किया है. जिसकी खुशी वरुण ने अपने सभी फैन्स के साथ अपने इंस्टाग्राम पे की. इसके बाद वरुण वापस अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो जुट गए हैं. दरअसल, वरुण धवन जिओ स्टूडियोज की अपकमिंग फिल्म “बेबी जॉन” की शूटिंग शुरू कर चुके हैं, जिसमें वह एक बड़ा एक्शन सीन शूट करने वाले हैं. हालांकि, यह फिल्म इसी साल 31 मई को आने वाली थी लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी न होने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद अब फिल्म 2024 के अंत तक सिनेमाघर में दस्तक देगी.

दरअसल, अभिनेता ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर किए है, जिनमें उनकी फिल्म के सेट्स दिखाई दिए है. एक्टर ने बताया कि चार यूनिट्स एक साथ काम कर रही हैं. वरुण धवन आए दिन अपने सेट से बीटीएस क्लिप्स साझा करते हैं, जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो में खुलासा किया कि मौजूदा परियोजना पर चार अलग-अलग यूनिट्स सहयोग कर रही हैं.

Also Read Alia Bhatt Deepfake Video: एक बार फिर डीपफेक वीडियो का शिकार हुई आलिया भट्ट, फैंस बोले- एआई से बचकर रहना…

वरुण वीडियो में कहते हैं कि, इस सेट पर तीन यूनिट्स के साथ उनका पहला अनुभव है. हालांकि, बाद में क्रू से बात करने के बाद, उन्हें पता चलता है कि चार यूनिट्स मिलकर काम कर रही हैं. वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने 3 जून को एक बेटी को जन्म दिया. ‘बेबी जॉन’ का निर्देशन एक कलीस्वरन द्वारा हो रहा है. अटली फिल्म को Jio Studios और Cinel Studios के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं.

कालीस द्वारा निर्देशित ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे, साथ ही कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ, और सन्या मल्होत्रा भी होंगी. यह फिल्म अटली की 2016 की हिट फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है. इसके सह-निर्माता अटली, ज्योति देशपांडे, और मुराद खेतानी हैं.

इसके अलावा, अभिनेता राज और डीके की वेब सीरीज ‘सिटैडल: हनी बनी में फिल्माए जा रहे हैं, जिसमें समांथा प्रभु के साथ उनका पहला सहयोग होगा. उन्हें शशांक खैतान की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी नजर आएगा, जोकि धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. इसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर, सन्या मल्होत्रा, रोहित सरफ, और मनीश पॉल भी हैं, फिल्म की रिलीज़ डेट 18 अप्रैल 2025 को निर्धारित की गई है.

वरुण वर्तमान में ‘बेबी जॉन’ के डबिंग के लिए बिजी हैं, और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपने सत्र का एक झलक साझा की. उन्होंने उस फोटो के साथ लिखा, ‘अच्छी डबिंग वाइब्स #BabyJohn’

इनपुट – साहिल शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >