B Saroja Devi Last Wish: पूरी हुई कन्नड़ एक्ट्रेस सरोजा देवी की आखिरी इच्छा, मौत के पांच साल पहले किया था खुलासा

B Saroja Devi Last Wish: बी सरोजा देवी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनकी आंखें दान कर दी गईं. जानिए कैसे पूरा हुआ उनका नेत्रदान का सपना.

B Saroja Devi Last Wish: दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी ने 14 जुलाई 2025 को 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता रजनीकांत और कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सरोजा देवी न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी अंतिम इच्छा भी लोगों के दिल को छू गई, जो कि नेत्रदान है. अब मौत के बाद उनकी इस इच्छा को पूरा कर दिया गया है.

बी सरोजा देवी की नेत्रदान की इच्छा हुई पूरी

नारायण नेत्रालय, बेंगलुरु में डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि अभिनेत्री ने 5 साल पहले अस्पताल में अपनी आंखें दान करने की इच्छा जताई थी. उन्होंने नेत्रदान के लिए पंजीकरण भी कराया था. वह बोले, “एक बार जब वह अस्पताल आई थीं, उन्होंने हमारे अध्यक्ष से कहा कि वह अपनी आंखें दान करना चाहती हैं. इसके बाद एक कार्ड जारी किया गया और उन्होंने नेत्रदान का संकल्प लिया.”

निधन के तुरंत बाद, उनकी दोनों आंखों के कॉर्निया निकाले गए और विशेषज्ञों के अनुसार, उनकी स्थिति बहुत अच्छी है. इन्हें जल्द ही किसी जरूरतमंद मरीज को डोनेट किया जाएगा, जिससे दो लोगों को रोशनी मिल सकेगी.

भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान

बी सरोजा देवी ने अपने करियर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया.1950 और 60 के दशक की वह सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं. वह एमजीआर, एनटी रामाराव, राज कपूर, शिवाजी गणेशन जैसे दिग्गजों की को-स्टार रही हैं. उनकी लोकप्रिय फिल्में जैसे विद्यापति, कांचनगंगा, सासुराल, भाग्यविधाता, और बेटी-बेटा आज भी दर्शकों को याद हैं.

यह भी पढ़े: Panchayat के दामाद जी उर्फ Aasif Khan को आया हार्ट अटैक, पोस्ट शेयर कर बोले- बहुत जल्द वापस आऊंगा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >