Avinash Sachdev: बिग बॉस की इस विनर को डेट कर चुके हैं अविनाश सचदेव, छोटी बहू में यह रोल निभाकर हुए फेमस

अविनाश सचदेव ने कई सीरियल्स में काम किया है, जिसमें छोटी बहू,इस प्यार को क्या नाम दूं, कुबूल है, किस देश में है मेरा दिल जैसे शोज शामिल है. अविनाश आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

Avinash Sachdev Birthday: टीवी के हैंडसम एक्टर अविनाश सचदेव आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अविनाश ने शो ‘हातिम’ ने अपने करियर की शुरुआत, लेकिन इसमें वो एक्टर नहीं बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर थे. उन्होंने कई शोज में काम किया है, जिसमें किस देश में है मेरा दिल, छोटी बहू, तेरी मेरी लव स्टोरी, आयुष्मान भव और करम अपना अपना शामिल है. एक्टर बिग बॉस ओटीटी 2 में भी नजर आ चुके हैं.

अविनाश सचदेव ने किस-किस सीरियल में काम किया है?

अविनाश सचदेव ने कई सीरियल्स में काम किया है, जिसमें इस प्यार को क्या नाम दूं, कुबूल है, किस देश में है मेरा दिल, करम अपना-अपना, ख्वाहिश, कान्हा की राधिका, आयुष्मान भव, बिग बॉस ओटीटी 2 और छोटी बहू.

सीरियल छोटी बहू में अविनाश सचदेव ने कौन सा किरदार निभाया था?

अविनाश सचदेव ने सीरियल छोटी बहू में देव का रोल प्ले किया था. इस रोल से उनकी पहचान घर-घर में हो गई. आज भी फैंस उन्हें इस किरदार से याद रखा हुआ है.

क्या अविनाश सचदेव ने बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक को किया था डेट?

अविनाश सचदेव और रुबीना दिलैक की मुलाकात शो छोटी बहू के सेट पर हुई थी. दोनों पहले दोस्त बने और फिर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. कुछ साल उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया और फिर उनका ब्रेकअप हो गया.

अविनाश सचदेव के इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोअर्स?

अविनाश सचदेव के इंस्टाग्राम पर 277K फॉलोअर्स है और उन्होंने अब तक 795 पोस्ट किए है. एक्टर 617 लोगों को फॉलो करते हैं. इंस्टा पर एक्टर अपनी तसवीरें और फोटो पोस्ट करते रहते हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 2: फलक नाज ने तोड़ा अविनाश सचदेव का दिल? एक्ट्रेस ने कही ये बात, जिसे जान फैंस का दिल जाएगा टूट

Also Read- Bigg Boss OTT 2: तौलिये को लेकर अविनाश सचदेव ने घर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखिये आगे क्या हुआ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >