‘बिग बॉस 18’ के बाद से अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों की दोस्ती और साथ में कई बार नजर आने की वजह से लंबे समय से उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं. सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ तस्वीरों के बाद तो फैंस ने यह तक मान लिया था कि दोनों की सगाई हो चुकी है. अब इन चर्चाओं पर खुद अविनाश मिश्रा ने रिएक्ट किया है.
सगाई की अफवाहों पर क्या बोले अविनाश?
ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अविनाश मिश्रा ने उन तस्वीरों के बारे में बात की, जिनके बाद सगाई की खबरें फैलने लगी थीं. उन्होंने कहा, “हम एक म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन कर रहे थे. वह एक शादी पर आधारित गाना था, जिसमें मेहंदी, संगीत और फेरों जैसे सीक्वेंस शामिल थे.”
ईशा सिंह के साथ रिश्ते पर दिया जवाब
डेटिंग की अफवाहों पर बात करते हुए अविनाश ने कहा कि वह फिलहाल सिंगल हैं और उनकी शादी का फैसला उनकी मां करेंगी. एक्टर ने कहा, “मैं सिर्फ ईशा के साथ ही नहीं बल्कि अपने कई दोस्तों के साथ भी नजर आता हूं. मेरे बहुत सारे दोस्त हैं. मैं फिलहाल सिंगल हूं और मेरी शादी किससे होगी, यह फैसला मेरी मां करेंगी. ईशा और मैं सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं, बस इतनी ही बात है.”
‘बिग बॉस 18’ से शुरू हुई थी दोस्ती
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती ‘बिग बॉस 18’ के दौरान काफी चर्चा में रही थी. शो में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली. शो खत्म होने के बाद भी दोनों कई प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आए. उन्होंने ‘बरसात हो रही’, ‘काला शा काला’, ‘हीरिये’, ‘शुक्रिया’ और ‘आओ ना’ जैसे कई म्यूजिक वीडियोज में साथ काम किया.
दोनों कलाकार इन प्रोजेक्ट्स में हैं व्यस्त
वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा सिंह हाल ही में एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ में नजर आई थीं. वहीं, अविनाश मिश्रा इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें- Anupama Spoiler: अंश को मिला प्रेरणा का प्यार, ईशानी ने इस शख्स से कही दिल की बात, शुरू हुईं 2 लव स्टोरी
