खतरों के खिलाड़ी 15 में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे अविनाश मिश्रा, शेयर किया एक्सपीरियंस

खतरों के खिलाड़ी 15 का जल्द ही आगाज होने वाला है. अविनाश मिश्रा इसका हिस्सा होंगे. उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट शेयर की.

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नया सीजन एक बार फिर एक्शन, रोमांच और कठिन चुनौतियों से भरपूर होगा. यह शो लंबे समय से भारत के सबसे पसंदीदा रियलिटी शोज में गिना जाता है. इस बार शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों की लिस्ट काफी दिलचस्प है. इनमें अविनाश मिश्रा का नाम खास तौर पर ध्यान खींच रहा है. अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले अविनाश अब इस शो के जरिए खुद का एक नया रूप दिखाने के लिए तैयार हैं.

खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने के लिए एक्साइटेड हैं अविनाश मिश्रा

रोहित शेट्टी के शो में भाग लेने पर बात करने हुए अविनाश मिश्रा ने कहा कि खतरों के खिलाड़ी में कदम रखना एक अनजानी दुनिया में गोता लगाने जैसा लगता है. इंडिया फोरम संग बात करते हुए एक्टर ने कहा, खतरों के खिलाड़ी 15 में जाने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं. यह शो सिर्फ स्टंट्स के बारे में नहीं है, बल्कि उन डरों का सामना करने के बारे में है जिनसे आप भागते आ रहे हैं. मैं अपनी सीमाओं को पार करने, अपनी बाधाओं को तोड़ने और अपने उस रूप को खोजने के लिए तैयार हूं, जिससे मैं अब तक नहीं मिला हूं. रोहित शेट्टी सर के मार्गदर्शन में, यह सफर पहले से ही बहुत बड़ा लग रहा है और मैं इसमें अपना सब कुछ झोंक देने के लिए तैयार हूं.

खतरों के खिलाड़ी 15 के बारे में

बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ एक साल के अंतराल के बाद टेलीविजन पर लौटेगा और इसकी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होगी. इस बार दर्शकों को ‘डर का नया दौर’ देखने को मिलेगा. फरहाना भट्ट, रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल, ओरी, सगुन शर्मा, रुहानिका धवन, अविका गौर, अविनाश मिश्रा, जैस्मीन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे स्टार्स डर का सामना करते दिखेंगे.

यह भी पढ़ें- 17 साल बाद इस शख्स से मिले तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा, फोटोज शेयर कर कही दिल की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >