Avinash Mishra Eliminated: ईशा और चुम के बाद अविनाश मिश्रा हुए बेघर, करण-विवियन में से कौन जीतेगा ट्रॉफी

Avinash Mishra Eliminated: बिग बॉस 18 के घर में एक के बाद एक कई शॉकिंग एलिमिनेशन हो रहे हैं. जहां ग्रैंड फिनाले शुरू होते ही चुम दरांग और ईशा सिंह आउट हो गई. वहीं अब अविनाश मिश्रा का सफर भी खत्म हो गया है.

Avinash Mishra Eliminated: तीन महीने बाद आज फाइनली बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले है. ट्रॉफी जीतने के लिए कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. ईशा सिंह और चुम दरांग पहले ही एलिमिनेट हो चुकी हैं. टॉप 4 फाइनलिस्ट में अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल हैं. अब घर से इनमें से किसी का शॉकिंग एविक्शन हुआ.

अविनाश मिश्रा बिग बॉस के घर से हुए बेघर

फिनाले में आकर जिस कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना टूट गया है. वह कोई और नहीं बल्कि अविनाश मिश्रा है. जी हां एक्टर ने बीबी हाउस में जबरदस्त गेम खेला था. पहले वह विलेन के रूप में दर्शकों को एंटरटेन कर रहे थे. हालांकि बाद उनके कई साइड्स देखे गए. जिसमें हर कंटेस्टेंट को मुंह पर बजाना से लेकर ईशा सिंह और विवियन संग उनकी दोस्ती थी. बिग बॉस तक के ट्वीट क् मुताबिक चुम और ईशा के बाद अविनाश का बिग बॉस 18 का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया. वह चौथे पोजिशन पर आउट हो गए हैं. टॉप 3 कंटेस्टेंट में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल ने जगह बनाई है.

अविनाश मिश्रा के एविक्ट होने पर क्या बोले नेटिजन्स

अविनाश के यूं एविक्ट होने पर नेटिजन्स काफी हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अविनाश ने जबरदस्त गेम खेली है… उनको जीतना चाहिए था.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अवि भाई ने भले ही यह सीजन नहीं जीता हो… लेकिन उन्होंने हमारा दिल जरूर जीत लिया… वह असली मायने में विनर है हमारे लिए. अच्छे अच्छे कंटेस्टेंट की बैंड बजा दी है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”भाई बहुत अच्छा खेले हो.. आपने एंटरटेनमेंट का डोज दिया है… लेकिन कोई बात नहीं यह गेम है… आपका करियर काफी ऊंचा है.” बिग बॉस 18 में सलमान खान बस कुछ ही देर में विनर के नाम से पर्दा उठाएंगे, विजेता को चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 50 लाख की ईनाम राशि भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal Evicted: रजत दलाल नहीं बन सके बिग बॉस 18 के विनर, हुआ शॉकिंग एविक्शन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale Live Updates: फिनाले के पहले एविक्शन में ईशा सिंह हुई आउट, इन 2 में से कोई बनेगा विनर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >