Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन संग काम करने पर शांतनु माहेश्वरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनका मेरे साथ कुछ…

Auron Mein Kahan Dum Tha: शांतनु माहेश्वरी फिलहाल अजय देवगन, तब्बू और सई मांजरेकर के साथ फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सिंघम एक्टर संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा कि उनके साथ जुड़ना वास्तव में सम्मान की बात है.

Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म औरों में कहां दम था 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया. रोमांटिक ड्रामा ने ओपनिंग डे पर महज 2 करोड़ रुपये की कमाई की. अजय देवगन की 2009 की ऑल द बेस्ट के बाद ये मूवी सबसे कमजोर ओपनर के रूप में उभरी, जिसने 1.82 करोड़ रुपये कमाए थे. शांतनु माहेश्वरी ने फिल्म में अजय के युवा भूमिका को निभाया था. अब उन्होंने सिंघम एक्टर संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

अजय देवगन संग काम करने पर शांतनु ने तोड़ी चुप्पी

शांतनु माहेश्वरी ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, ”मुझे लगता है कि अजय सर के साथ मेरा कुछ कार्मिक संबंध है. जब मैंने शो जीता तो उन्होंने ही मुझे खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी सौंपी थी. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी उपस्थिति, और अब मैं ‘औरों में कहां दम था’ में उनके युवा संस्करण की भूमिका निभा रहा हूं. मेरा मतलब है कुछ तो कनेक्शन है!” शांतनु ने आगे शेयर किया, “मैं ईमानदारी से सोचता हूं कि वह हमारी इंडस्ट्री के उन कुछ सुपरस्टार्स में से एक हैं, जो अपने प्रोजेक्ट्स काफी अच्छे ढंग से चुनते हैं. मैं सच में उनके काम के चॉइस की तारीफ करता हूं. उनके साथ जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है.”

Also Read- Ajay Devgn: अजय देवगन का असली नाम जानते हैं आप, बॉलीवुड के सिंघम के बारे में ये बातें आज ही जानें

Also Read- Auron Mein Kahan Dum Tha :अजय देवगन की नई फिल्म का फ्लॉप शो, बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी मार

औरों में कहां दम था का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

औरों में कहां दम था का शुरुआती दिन का कलेक्शन अजय देवगन की साल की अन्य दो रिलीज मैदान (7.25 करोड़ रुपये) और शैतान (15.21 करोड़ रुपये) से कम है. इसने ओपनिंग डे पर महज 2 करोड़ की कमाई की. नीरज पांडे की फिल्म की शुरुआत अक्षय कुमार की सरफिरा से भी खराब रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 2.4 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म के शुरुआती दिन में कुल मिलाकर 9.16 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी, जिसमें से अधिकांश भीड़ रात के शो के लिए आई. दिल्ली एनसीआर में, जहां फिल्म के 667 शो थे, ऑक्यूपेंसी लगभग 8.25 प्रतिशत थी और मुंबई में, जहां इसके 559 शो थे, ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत थी.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Singham Again: रोहित शेट्टी ने अजय देवगन स्टारर फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर बार मुझे दर्शकों…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >