दुनिया छोड़ने से पहले आशा भोसले ने समझाया था अपने आखिरी गाने का गहरा मतलब, सुनकर रो पड़ेंगे आप

Asha Bhosle Last Song: भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 12 अप्रैल 2026 को दुनिया को अलविदा कह दिया. अपनी निधन से कुछ हफ्ते पहले उन्होंने अपना आखिरी गाना 'The Shadowy Light' रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की कहानी बता दी थी.

Asha Bhosle Last Song: अपनी सुरीली आवाज से 80 सालों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन और कमजोरी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके जाने से न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के संगीत प्रेमी दुखी हैं.

मौत से पहले रिलीज हुआ आखिरी गाना

आशा जी हमेशा कुछ नया करने के लिए जानी जाती थीं. मार्च 2026 में, यानी अपने निधन से कुछ ही हफ्ते पहले, उन्होंने ब्रिटिश बैंड ‘Gorillaz’ के साथ मिलकर अपना आखिरी गाना ‘The Shadowy Light’ रिलीज किया था. यह गाना उनके एल्बम ‘The Mountain’ का हिस्सा था. 90 साल की उम्र पार करने के बाद भी उन्होंने इतनी हिम्मत दिखाई और गाना रिकॉर्ड किया, जो सच में कमाल की बात है.

गाने में कही थी दिल छू लेने वाली बात

आशा जी का यह आखिरी गाना अब उनके फैंस के लिए बहुत खास बन गया है. अपनी मौत से कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि ‘द शैडोई लाइट’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उनकी पूरी जिंदगी की कहानी है. उन्होंने इसकी तुलना एक नदी पार करने से की थी. जैसे हम नदी पार करते समय लहरों का सामना करते हैं, वैसे ही उन्होंने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव, अपने रिश्तों, जिम्मेदारियों और संगीत के प्रति अपने प्यार को इस गाने में पिरोया था. सबसे प्यारी बात जो उन्होंने कही वो ये थी कि गाने में जो नाव चलाने वाला है, वह असल में संगीत है. उनका मानना था कि संगीत ही वह नाव है जो उन्हें जीवन के इस पार से उस पार यानी शांति और मोक्ष की तरफ ले जा रही है. आज जब आशा जी हमारे बीच नहीं हैं, तो इस गाने का यह गहरा मतलब लोगों के दिल को छू रहा है और उनकी आंखों में आंसू ला रहा है.

शिवा जी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

आज 4 बजे मुबंई के शिवा जी पार्क में आशा जी का अंतिम संस्कार होगा. जहां उनके करीबी आकर उन्हें उनकी महान उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जा सकती है, जहां प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में उनके करीबी उन्हें अंतिम विदाई देने जुटेंगे.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फिल्मी हस्तियां, मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >