Arti Singh Wedding: सात जन्मों के बंधन में बंधे आरती और दीपक, शादी की पहली तसवीर आई सामने, कपल ने मीडियो को दिए पोज

बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी हो गई. आरती गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन है. शादी की तसवीर सामने आ गई है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

Arti Singh Wedding: बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह ने नवी मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे ले लिए. अब आरती और दीपक पति- पत्नी है. कपल ने बड़े ही धूमधाम से शादी की और इस शादी में कई स्टार्स शामिल हुए. उनकी शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया गया. इस खास मौके पर आरती और दीपक को उनके परिवार के अलावा दोस्तों ने बधाई दी. शादी की पहली तसवीर और वीडियो सामने आ गई है.


एक-दूसरे के हुए आरती सिंह और दीपक चौहान
आरती सिंह और दीपक चौहान अब हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए है. विरल भयानी ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दुल्हन आरती बेहद खूबसूरत लग रही है. लाल लहंगे में वो बेहद हसीन दिखी. वहीं, दूल्हेराजा ने व्हाइट शेरवानी पहनी थी. शादी के बाद कपल ने मीडिया के सामने पोज दिया. साथ ही उन्होंने पैपराजी को मिठाई भी बांटी. उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें नयी जिंदगी की शुरूआत के लिए बधाई दे रहे हैं.

Arti Singh Sangeet Videos: आरती सिंह की संगीत सेरेमनी में इन स्टार्स ने जमाई महफिल, ग्रीन लहंगे में ग्लैमरस दिखी होने वाली दुल्हन

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने आमिर खान से तीसरी शादी को लेकर पूछा सवाल, जानिए एक्टर ने क्या दिया जवाब


आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी में पहुंचे ये सितारे
आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी में कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह काफी खुश दिखे. कश्मीरा ने व्हाइट स्टाइलिश साड़ी के साथ मैचिंग ज्वेलरी पहना था और कृष्णा ने सुनहरी पगड़ी के साथ व्हाइट शेरवानी पहनी थी. इस शादी में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बतौर गेस्ट बनकर कपल को बधाई देने आए. इसके अलावा इस शादी में आरती और कृष्णा के मामा गोविंदा, ये रिश्ता क्या कहलाता है के शहजादा धामी, अरबाज खान, देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति के साथ, शेफाली जरीवाला अपने पति के साथ, बाबा सिद्दीकी जैसे स्टार्स ने शिरकत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >