कृतिका मलिक ने बेबी बॉय को दिया जन्म, पायल और अरमान बोले- हम आज धन्य...VIDEO

Kritika Malik Baby Boy: फैंस कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं कि कब पायल और कृतिका मलिक के बच्चे होंगे. अब उन लोगों के लिए खुशखबरी है. जी हां कृतिका ने बेटे को जन्म दिया है. अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है.

Kritika Malik Baby Boy: यूट्यूबर अरमान मलिक ने बहुत कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. उनकी दो पत्नियां हैं, जो एक ही साथ प्यार-मोहब्बत से एक ही घर में रहते हैं. अरमान की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका इन-दिनों प्रेग्नेंट हैं और किसी भी वक्त उनके घर में किलकारियां गूंज सकती है. अब बेबी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि कृतिका मलिक ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब ब्लॉग के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है.

अरमान मलिक ने किया प्रैंक

अरमान मलिक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हम देख सकते हैं कि कृतिका अस्पताल में है और उन्हें ड्रिप चढ़ रही है. बैकग्राउंड में बच्चे की हार्ट बीट बज रही है. बाद में डॉक्टर कृतिका को देखते हैं और उन्हें घर भेज देते हैं. हालांकि बात यहां शुरू हुई, जब अरमान कहते हैं कि चलो फैमिली वालों पर प्रैंक करते हैं और कहते हैं कि बेबी गर्ल हुई है. अरमान कृतिका की मम्मी को कॉल करते हैं और कहते है कि लक्ष्मी घर आई है. जिसके बाद परिवार वाले खुशी से झूम उठते है और कहते है कि ये आजतक का सबसे बड़ा सरप्राइज है. आपको बता दें कि जल्द ही कृतिका का बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा.

पायल ने की तैयारी

इससे पहले कृतिका मलिक और पायल मलिक ने अपने होने वाले बच्चों के लिए कुछ नई चीजें खरीदी थीं, जिसकी झलक उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाई थी. वीडियो में उन्होंने एक कुरियर का पैकेट खोलकर इसमें मौजूद एक विशेष खाट दिखाई थी, जो सुनहरे स्टैंड के साथ आती थी. इसके बारे में बताते हुए कृतिका ने उल्लेख किया था कि उन्होंने अपने होनेवाले बच्चों के लिए यह ‘सोने का झूला’ खरीदा था और कहा कि वह उस खाट में तीन बच्चों का फोटो शूट करवाएंगी. बेज रंग की खाट शानदार होने के साथ-साथ आरामदायक भी थी.

Also Read: Gadar 2: तारा सिंह बनने के लिए सनी देओल को मिली करोड़ों में फीस, अमीषा पटेल यानी सकीना ने भी चार्ज की मोटी रकम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >