पायल मलिक से तलाक पर ये क्या बोल गए अरमान मलिक, कहा- ‘नहीं दे सकता तलाक क्योंकि सबकुछ तेरे नाम पर…’

Armaan Malik and Payal Malik Divorce: अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने जब से बिग बॉस ओटीटी 3 में कदम रखा है, तब से बिग बॉस 3 के चर्चे और तेज हो गए हैं. इसी बीच अरमान और उनकी पहली पत्नी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पायल अरमान से तलाक मांगते नजर आ रही हैं.

Armaan Malik and Payal Malik Divorce: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हॉट टॉपिक इस वक्त अरमान और उनकी दोनों पत्नियां हैं. कभी पायल अपनी शादी के किस्से घरवालों को सुनाकर इमोशनल हो जाती हैं तो कभी कृतिका अपनी पहली मुलाकात को याद कर खुश. बीते दिनों में हमने देखा कि कैसे कृतिका घरवालों के सामने यह कहते नजर आती हैं कि “यार जब मैं किसी और के पति को यूज कर सकती हूं, तब भी यह सिर्फ एक तौलिया है.” जिसके बाद घरवाले हैरान हो जाते हैं. वहीं, वीकेंड के वॉर में अरमान मालिक की पहली पत्नी पायल मलिक शो से बाहर हो चुकी हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अरमान से तलाक लेने की बात करते नजर आती हैं. आईए जानते हैं इस वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई.

अरमान मलिक से तलाक लेना चाहती हैं पायल?

अरमान मलिक एक पॉपुलर यूट्यूर्ब और इनफ्लुएंसर हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी दोनों बीवियों को लेकर चर्चे में रहते हैं. इसी बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है, जब वह अपनी पहली पत्नी पायल मलिक के साथ दुबई ट्रिप कर गए थे. इस वीडियो में पायल अरमान से तलाक लेने की बात करती हैं लेकिन अरमान माना कर देते हैं.

Also Read Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक की दोनों पत्नी में से एक वाइफ का शो से कटा पत्ता, यूट्यूबर बोले- ‘मैं खुश हूं’

क्यों तलाक नहीं लेना चाहते हैं अरमान?

अरमान मलिक और पायल के इस चर्चित वीडियो में दोनो एयरपोर्ट पर बैठे नजर आते हैं, जिसमें अरमान आराम से बैठकर कॉफी पी रहे हैं और पायल उनसे लाइन में लगने को कहती हैं. जिसपर अरमान पायल से बैठने को कहते हैं और फिर बोलते हैं कि, ‘टॉर्चर करने लग गई है तु अब’. ये सुनकर पायल कहती हैं कि तो फिर डिवोर्स दे दो मुझे. इसपर अरमान मलिक कहते हैं कि, “नहीं दे सकता तू मुझे घर से बाहर निकाल दे.” जिसके बाद पायल कैमरा पानी तरफ करके कहती हैं सब देख लो मैं इनका पूरा मौका दिया है. अगर मैं इनको टॉर्चर करती हूं तो यह मुझे घर से बाहर निकाल सकते हैं. अरमान मलिक इसके जवाब में कहते हैं कि, “घर से बाहर तुझे नहीं निकाल सकता क्योंकि सबकुछ तेरे ही नाम पर है.” इस वीडियो के बाद यूजर्स इन्हें काफी ट्रॉल कर रहे हैं, उनका मानना है कि कंटेंट के नाम पर अपने रिश्तों का मजाक बना रहे हैं ये लोग.

Also Read Bigg Boss OTT 3 के घर में ये क्या बोल गई कृतिका मलिक, कहा- जब दूसरे का पति यूज कर लेती हूं तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >