Arjun Bijlani Hospitalized: नागिन फेम एक्टर अर्जुन बिजलानी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से शेयर की फोटो

1 / 1
Arjun Bijlani Hospitalized: नागिन फेम एक्टर अर्जुन बिजलानी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से शेयर की फोटो
फुल स्क्रीन में देखें

Arjun Bijlani Hospitalized: नागिन फेम एक्टर अर्जुन बिजलानी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से शेयर की फोटो

Arjun Bijlani Hospitalized: अर्जुन बिजलानी टीवी की दुनिया में काफी पॉपुलर है. अर्जुन इन दिनों शो प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति में नजर आ रहे हैं. एक्टर ने अस्पताल से अपनी फोटो शेयर की है.

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी हॉस्पिटल में एडमिट है. एक्टर ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए है.

फोटो में अर्जुन के हाथों में ड्रिप लगी हुई है. इसके साथ उन्होंने लिखा है कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. बता दें कि पेट में तेज दर्द के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन है. बता दें कि फिलहाल उनकी सर्जरी को लेकर ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है.

अर्जुन बिजलानी ने 8 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर फैंस के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो भगवान शिव की पूजा करते दिखे थे. उन्होंने वीडियो में लिखा था, ‘महाशिवरात्रि की ढे़र सारी शुभकामनाएं मुझे भी अपना आशीर्वाद दें.

अर्जुन इन दिनों सीरियल प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति में निक्की शर्मा के अपोजिट दिख रहे हैं. अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर निक्की संग फोटोज शेयर करते रहते हैं.

प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति में अर्जुन डॉ. शिव कश्यप का किरदार निभाते हैं. जबकि निक्की, शक्ति शर्मा का रोल प्ले कर रही हैं. ये पिछले साल जुलाई में शुरू हुआ था.

अर्जुन कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं, जिसमें लेफ्ट-राइट, मिले जब हम तुम, मेरी आशिकी तुमसे ही, नागिन, कवच, परदेस में है मेरा दिल, इश्क में मरजावां शामिल है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन ने साल 2013 में लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नेहा स्वामी से शादी की थी. कपल 2015 में बेबी बॉय के माता-पिता बने थे. उनके बेटे का नाम अयान है.

सीरियल्स के अलावा अर्जुन कई शोज को होस्ट कर चुके हैं. एक्टर ने साल 2021 में रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 भी जीता था.

Anupama: सीरियल में अनुपमा संग दोस्ती पर यशदीप ने तोड़ी चुप्पी,..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >