Kiku Sharda के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ने पर अर्चना पूरन सिंह ने किया रिएक्ट, कही ये बड़ी बात

Kiku Sharda: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट पर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच तीखी बहस होते देखा गया. इसके बाद खबर आई कि कीकू ने शो छोड़ दिया है. हालांकि अर्चना पूरन सिंह ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया.

Kiku Sharda: हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलीं कि कॉमेडियन कीकू शारदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ रहे हैं. दरअसल कुछ समय पहले उनका कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक संग एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें दोनों को किसी बात पर बहस करते देखा गया था. इसे अलावा कीकू के एक अन्य शो में भाग लेने की भी अफवाह थी. अब अर्चना पूरन सिंह ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया.

अर्चना पूरन सिंह ने कीकू शारदा के शो छोड़ने पर क्या रिएक्ट

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने कीकू शारदा के शो छोड़ने पर रिएक्ट किया. उन्होंने एक मीडिया आउटलेट से बात करते हुए कहा, “यह बिल्कुल सच नहीं है.” उन्होंने आगे बताया कि कीकू ने इस सीजन के लिए अपने हिस्से की शूटिंग कर ली है और आने वाले एपिसोड्स में वह जरूर नजर आएंगे. वह कपिल शर्मा की टीम का हिस्सा बने रहेंगे

कृष्णा अभिषेक संग कीकू शारदा का वीडियो हुआ था वायरल

एक बिहाइंड द सीन वीडियो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच तीखी बहस होती दिख रही थी. दोनों एक दूसरे को उलटा सीधा कुछ बोल रहे थे. फैंस ने तुरंत मान लिया कि यह झगड़ा असली था और कीकू के शो छोड़ने का कारण भी यही हो सकता है. हालांकि इनसाइडर ने बताया कि यह मजाक मस्ती थी. दोनों के बीच सबकुछ ठीक है. कीकू शारदा कपिल शर्मा की कॉमेडी के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने बंपर लॉटरी, पलक और सनी देओल जैसे कई अनोखे रोल निभाए हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आया है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4: संजय दत्त ने बागी 4 में खलनायक की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसके लिए दर्द महसूस होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >