Kapil Sharma शो में जोर-जोर से हंसने के लिए अर्चना को मिलती है इतनी फीस, बोलीं- ‘ये लोग डबल पैसे…

अर्चना पूरन सिंह इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर सुर्खियों में है. अर्चना ने खुलासा किया कि उन्हें शो के लिए कितनी फीस मिल रही है. साथ ही उन्होंने बाकी कास्ट मेंबर्स को कितनी फीस मिलती है.

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर एक बार फिर से द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के साथ लौट रहे हैं. शो का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें कई बड़े चेहरे नजर आए. शो को देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित है. पूरी कास्ट शो के प्रमोशन में लगी हुई है. इस बीच अर्चना ने अपनी सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए अर्चना पूरन सिंह कितनी लेती है फीस

सिद्धार्थ कन्नन ने अर्चना से पूछा कि बाकी सदस्यों को कभी जलन होती है क्या उन्हें इतना मेकअप करना पड़ता है और जबकि उन्हें हंसने के पैसे मिलते है. इसपर उन्होंने कहा, “पैसे ये लोग डबल ले जाते हैं. तो सही है न मेहनत करो भाई. मुझे हंसने के लिए पैसे मिलते हैं और उन्हें उनकी कड़ी मेहनत के लिए पैसे मिलते हैं. कुछ को उनकी खूबसूरती के लिए पैसे मिलते हैं, दूसरों को उनकी प्रतिभा के लिए, लेकिन मुझे इन सबके लिए पैसे मिलते हैं.”

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 कब शुरू होगा

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है. दूसरे सीजन में शो में आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, करण जौहर, वेदांग रैना, जान्हवी कपूर, द फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स-महीप कपूर, सीमा सजदेह, नीलम कोठारी, भावना पांडे, रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, अर्शदीप सिंह, करण जौहर, सैफ अली खान जैसे गेस्ट आएंगे.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के बारे में जानें

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीजन कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ था. इसमें सुनील ग्रोवर की वापसी हुई थी. दोनों को फिर से साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था.

Also Read- कपिल शो से अर्चना का कटेगा पत्ता? इस सुपरस्टार की पत्नी जगह लेने को हुई तैयार, कहा- कृष्णा और कश्मीरा…

Also Read- The Great Indian Kapil Sharma Show का हिस्सा नहीं बनने पर सुमोना चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिस शो का मैं हिस्सा थी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >