एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान ने चेन्नई में हुए कार एक्सीडेंट के बाद अपने भाई एआर अमीन की हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के मैसेज और चिंता के लिए उन्हें थैंक्यू कहा.
अमीन के हेल्थ अपडेट पर क्या बोली बहन खतीजा
इंस्टाग्राम पर खतीजा ने लिखा, ''सभी को नमस्कार, आप सभी के मैसेज और चिंताओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद... मैं हर किसी को पर्सनली जवाब नहीं दे पा रही हूं. ईश्वर की कृपा से अमीन सुरक्षित और ठीक हैं.''
कब हुआ एक्सीडेंट
एआर अमीन, 10 अगस्त की सुबह चेन्नई में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे. बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे गिंडी स्थित ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास हुई. अमीन अपने एक दोस्त के साथ ट्रैवल कर रहे थे, तभी उनकी कार एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई. सौभाग्य से, किसी को गंभीर चोट नहीं आई
एआर अमीन कौन हैं?
एआर रहमान के बेटे अमीन धीरे-धीरे एक प्ले बैक सिंगर के तौर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं और साथ ही अपने परिवार की संगीत विरासत को भी आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के तमिल वर्जन के गाने "चिकिरी चिकिरी" को अपनी आवाज दी है. इसके अलावा वह जसलीन रॉयल, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ इंडिपेंडेंट ट्रैक "भीगी भीगी" में भी नजर आए थे.
एआर रहमान के आगामी प्रोजेक्ट
वहीं, एआर रहमान इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. इनमें 'गांधी टॉक्स', 'पेड्डी' और इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' जैसी फिल्में शामिल हैं. उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में 'रामायण', 'बटवारा 1947', 'मून वॉक' और धनुष, निर्देशक मारी सेल्वराज के साथ बनने वाला एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: AR Rahman Birthday Special: 200 रुपये की कमाई से ऑस्कर तक, ए आर रहमान के जन्मदिन पर जानिए उनकी सक्सेस जर्नी
