रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स पर शानदार जीत हासिल की, जिसके बाद विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस खुशी को सेलिब्रेट किया. कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दोनों डांस फ्लोर पर नाच रहे हैं. विराट सुपरएक्साइटेड लग रहे हैं.
विराट कोहली की जीत को अनुष्का ने कुछ यूं किया सेलिब्रेट
वायरल वीडियो में, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सेलिब्रेशन में डूबे हुए हैं. क्रिकेटर अपनी टीम संग थिरकते नजर आए. जश्न के लिए अनुष्का ने बूट-कट जींस पहनी थी, जबकि कोहली ने अपनी टीम की खास टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था, “एक जीत अच्छी लगी, हमने इसे दो बार दोहराया.” स्टार बल्लेबाज कोहली को ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या समेत अपने साथियों के साथ डांस करते देखा गया, जबकि अनुष्का कुछ स्टेप्स कर रही थी. बाद में फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगी.
विराट ने जीत में निभाया महत्वपूर्ण रोल
फाइनल के दौरान अनुष्का सबसे चर्चित चेहरों में से एक बन गईं, क्योंकि कैमरा बार-बार स्टैंड से उनका रिएक्शन ले रहा था. जीत का रन बनते ही, स्टैंड से अनुष्का खुशी से झूम उठी. आरसीबी को जीतने के लिए 156 रनों की जरूरत थी और कोहली ने बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हुए नाबाद 58 रनों की पारी खेली और जीत हासिल की.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बारे में
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में शादी रचाई. दोनों के दो बच्चे हैं, जिनका नाम वामिका और अकाय है. कपल अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. उन्होंने अभी तक अपने बच्चों की फोटो नहीं दिखाई है.
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: 11वें दिन भी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, भारत में 100 करोड़ क्लब के करीब फिल्म
