Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि अनु बताती है कि मां हमेशा अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखती है और उन्हें अच्छा खाना खिलाने के लिए कई तरीके अपनाती है. अनुपमा की बातें और उसका खाना निवेशकों को काफी पसंद आता है। प्रेरणा भी अनुपमा के खाने की तारीफ करती है. इस दौरान अनुपमा, सावी की सराहना करते हुए कहती है कि कम उम्र में उसने लव यू जिंदगी कैफे शुरू करके कई लोगों को प्रेरित किया है.
ईशानी के लिए आगे आया बंकू
पारितोष, प्रेम के कैफे से पिज्जा लेकर आता है. जब लीला उससे पैसे देने के बारे में पूछती है तो वह बताता है कि राही ने उसे फ्री में पिज्जा दिया है. तभी हसमुख और जया दोनों को पकड़ लेते हैं और फ्री का खाना खाने पर टोका-टोकी करते हैं. उधर ईशानी को कुछ लड़के परेशान करते हैं, लेकिन बंकू उसके समर्थन में खड़ा हो जाता है. ईशानी उसकी हिम्मत की तारीफ करती है और उसे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देती है.
प्रेम और अनुपमा के बीच बढ़ी दुश्मनी
इधर प्रेम अपने कैफे के बिजनेस को लेकर परेशान नजर आता है. राही उसे धैर्य रखने की सलाह देती है, लेकिन प्रेम लगातार अनुपमा के कैफे की सफलता से परेशान रहता है. श्रुति भी प्रेम को उकसाते हुए कहती है कि उन्हें अपनी रणनीति बदलनी होगी. जब अनुपमा और दिग्विजय बड़ी डील हासिल कर वापस लौटते हैं तो अंश, किंजल और माही खुशी जाहिर करते हैं. इसी बीच श्रुति, प्रेम को बताती है कि यह डील प्रेरणा की वजह से अनुपमा को मिली है. यह सुनकर प्रेम का गुस्सा फूट पड़ता है. प्रेम सीधे प्रेरणा पर आरोप लगाता है कि उसने उसका कॉन्ट्रैक्ट छीनकर अनुपमा को दे दिया. प्रेम का गुस्सा शांत नहीं होता और वह खुलेआम अनुपमा को बर्बाद करने की कसम खा लेता है.
यह भी पढ़ें- Anupama: दिग्विजय ने प्रेम को मारा थप्पड़, अनुपमा पर भड़की राही
