अनुपमा की पीठ में प्रेम ने घोंपा छुरा, शादी के बीच डायरी चोरी का सच आया सामने, परिवार के उड़ गए होश

अनुपमा शो में जहां एक ओर प्रेरणा की शादी की रस्में चल रही हैं, वहीं प्रेम के डायरी चुराने का खुलासा होता है. प्रतियोगिता में भी नया मोड़ आया है.

Anupama Written Update: शो 'अनुपमा' की शुरुआत में अनु कहती है कि पहले प्रेरणा इस घर में बेटी बनकर रह रही थी और अब वह बहू बन गई है. वह बताती है कि प्रेरणा उसकी भतीजी जैसी है, इसलिए वह उसकी रस्में निभाएगी. वह कहती है कि प्रेरणा खुशकिस्मत है कि उसे मायका और ससुराल दोनों का प्यार मिलेगा. लीला, प्रेरणा से वादा करवाती है कि वह इस घर की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएगी. दिग्विजय भावुक होकर कहते हैं कि प्रेरणा का कन्यादान करके उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्होंने अपनी बेटी सावी का कन्यादान भी कर दिया हो.

कुकिंग प्रतियोगिता की नई चुनौती

शादी की रस्मों के बाद दिग्विजय और प्रेम बताते हैं कि कुकिंग प्रतियोगिता का अगला राउंड फैमिली राउंड होगा. इसमें परिवार के पांच सदस्य हिस्सा ले सकते हैं. यह सुनकर अनुपमा काफी उत्साहित हो जाती है. लीला और वसुंधरा भी प्रतियोगिता में जाने की इच्छा जताती हैं. प्रेम कहता है कि वह खुद तय करेगा कि उसकी टीम में कौन होगा, क्योंकि उसे सबसे अच्छे कुक चाहिए.

Prem Confesses Stealing Anupama Diary: प्रेम की चोरी का खुलासा

पारितोष, अनुपमा से उसकी डायरी के बारे में पूछता है. किंजल बताती है कि डायरी गायब है. इसके बाद पारितोष सबके सामने खुलासा करता है कि डायरी कोठारी हाउस में है. पारितोष आरोप लगाता है कि प्रेम ने डायरी चुराई है. अनुपमा पहले इस आरोप को गलत बताती है और पारितोष को झूठे आरोप लगाने से रोकती है. जब पारितोष, प्रेम से राही की कसम खाकर सच बोलने को कहता है, तब प्रेम सबके सामने मान लेता है कि उसने ही अनुपमा की डायरी चुराई थी. अंश कहता है कि उसे लगा था प्रेम बदल गया है, लेकिन वह शादी में भी सिर्फ डायरी चुराने आया था.


Prem Reveals Why He Stole The Diary: प्रेम ने बताया चोरी की वजह

प्रेम के कबूलनामे के बाद शाह परिवार उस पर जमकर नाराजगी जताता है. इसी बीच माही आरोप लगाती है कि शायद अनुपमा का प्रतियोगिता वाला फॉर्म भी प्रेम ने ही जलाया होगा. श्रुति, प्रेम का बचाव करते हुए कहती है कि अनुपमा ने ही उसे मजबूर किया कि वह यह कदम उठाए. इसके बाद प्रेम कहता है-अनुपमा मेरी प्रतियोगी हैं. प्यार और जंग में सब जायज होता है. मेरे लिए यह प्रतियोगिता एक जंग है और मैं हर हाल में अनुपमा को हराना चाहता हूं." प्रेम की बात सुनकर अनुपमा जवाब देती है- अगर तुम्हें जीतना था, तो अपनी मेहनत से जीतते. किसी और का सहारा लेकर नहीं. अगर तुम्हें डायरी चाहिए, तो इसे अपने पास ही रखो.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >