Anupama: घर में छिपकर पहुंची अनुपमा, टीना के जुल्म से तिलमिलाई, लिया बड़ा फैसला

Anupama: अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि टीना के जुल्म को देखकर अनु, मनप्रीत को बचाने का फैसला करेगी. दूसरी तरफ पाखी, दिवाकर को फोन करती है, लेकिन वह नहीं उठाता. ईशानी उसे सच को स्वीकार करने के लिए कहती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, हसमुख को बताती हैं कि वह सिर्फ पीछे के रास्ते से ही घर में जा सकती हैं. जैसे ही अनुपमा अंदर पहुंचती हैं, वह किचन में मनप्रीत को देख चौंक जाती हैं. मनप्रीत डर के मारे उन्हें तुरंत जाने को कहती हैं, क्योंकि टीना कभी भी लौट सकती है. उधर टीना हसमुख को देखकर सवाल उठाती है और पुलिस बुलाने की धमकी देती है. हसमुख वहां से चला जाता है. घर लौटते ही टीना का असली चेहरा सामने आता है. वह मनप्रीत से बदतमीजी से पानी मांगती है.

मनप्रीत से मिलेगी अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मनप्रीत घबराकर बताती है कि उससे एक चम्मच टूट गई है, जिस पर टीना बहुत गुस्सा हो जाती है. वह उसे मारने की धमकी देती है. यह सब देखकर अनुपमा को बहुत गुस्सा आता है और वह टीना को सबक सिखाने का सोचती है. टीना के जाने के बाद वह मनप्रीत से बात करती है. फोन पर रविंदर मनप्रीत को हिम्मत देते हैं और हसमुख और अनुपमा पर भरोसा रखने को कहता है. अनुपमा जाने से पहले किचन में मनप्रीत के लिए उसकी पसंद की मिठाई बनाती हैं. मनप्रीत बताती है कि टीना और अर्जुन अक्सर उसे खाना तक नहीं देते. यह सुनकर अनुपमा का दिल टूट जाता है और वह मन ही मन बदला लेने का फैसला करती हैं.

पाखी की बेचैनी

पाखी, दिवाकर को लेकर परेशान है, लेकिन वह अपनी बेचैनी किसी को नहीं बताती. ईशानी उससे पूछती है कि क्या वह अब भी दिवाकर से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. पाखी को भरोसा है कि वह उसका फोन जरूर उठाएगा, लेकिन ईशानी उसे सच समझाने की कोशिश करती है कि दिवाकर अब लौटकर नहीं आएगा. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, टीना और अर्जुन के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाएगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: गौतम ने बदला ज्वेलरी बॉक्स, घर में रची बड़ी साजिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >