Anupama Upcoming Twist: वनराज ने टीटू को कहा क्रिमिनल दुल्हा.. हैरान रह गई डिंपी, क्या अनु-अनुज बचा पाएंगे शादी

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि कैसे वनराज ने टीटू और डिंपी की शादी में प्रोब्लम खड़ी कर दी. एपिसोड में हमने टीटू की मां को भी एंट्री करते देखा.

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. फिलहाल शाह और कपाड़िया फैमिली डिंपी और टीटू की शादी में बिजी हैं. दोनों का फाइनली स्पेशल डे आ गया और कपल जल्द ही एक दूसरे संग फेरे लेने वाले हैं, लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं, वनराज ने शादी को बर्बाद करने के लिए एक प्लान बनाया है. वह टीटू का पर्दाफाश करने जा रहा है.

टीटू की मां की होती है एंट्री

अनुपमा के नए प्रोमो में हम देखते हैं कि डिंपी और टीटू एक साथ फेरे ले रहे हैं. आखिरकार वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले कि वे अपने फेरे पूरे करें, कोई शाह हवेली में एंट्री करता है. वनराज (सुधांशु पांडे) टीटू की मां को शाह हाउस में लाता है. हालांकि घर में आते ही टीटू की मां कहती है कि वह कोई मां नहीं है. वह टीटू को अपने बेटे के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहती. ऐसा किस लिए? खैर, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड्स में ही होगा.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में से पहले इन सुपरहिट शोज का हिस्सा रह चुके हैं हितेश भारद्वाज, देखें लिस्ट

Read Also- Anupama: अनुपमा को वापस अपनी जिंदगी में आने के लिए गिड़गिड़ाएगा अनुज, श्रुति का होगा पर्दाफाश

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के करियर को बर्बाद करने की इस शख्स ने खाई कसम, क्या रोक पाएगा अरमान

टीटू को अपराधी कहता है वनराज

हालांकि वनराज टीटू को ‘अपराधी’ कहता है. उनका कहना है कि भले ही वह अब एक सफल कोरियोग्राफर हों, लेकिन उनका पास्ट आपराधिक रहा है. इससे न सिर्फ अनुपमा (रूपाली गांगुली) बल्कि डिंपी भी हैरान रह जाती है. टीटू काफी समय से डिंपी को सब कुछ बताना चाह रहा है, लेकिन फेस्टिवल के चलते वह सच बोल नहीं पाता है. इससे वनराज को शादी में ड्रामा करने का मौका मिल जाता है. क्या अनु और अनुज स्थिति को संभाल पाएंगे या फिर दोनों की शादी टूट जाएगी और वनराज अपने इरादों में कामयाब हो जाएगा.

आध्या को भड़काने में लगा है वनराज

इसी बीच आज के एपिसोड में हमने देखा कि अनुज कपाड़िया अनुपमा के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं. उन्होंने उनकी तारीफ की कि वह साड़ी में कितनी खूबसूरत लगती है. फिर एक ड्रीम सीक्वेंस भी था. अनुज और अनुपमा ने ड्रीम सीक्वेंस में एक रोमांटिक नंबर पर डांस किया. फैंस स्टार्स की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं. दूसरी ओर, वनराज ने आध्या को भड़काने की कोशिश की. वह अनुज और अनुपमा के मिलने के खिलाफ है. वनराज कहता है कि उसे सिर्फ श्रुति के लिए ही नहीं बल्कि उसके लिए भी बुरा लगता है.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की मुलाकात का इस शख्स ने खोला राज, कहा- दोनों एक दूसरे से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >