Anupama Upcoming Twist: क्या टीटू के भयानक अतीत का सच खत्म कर देगा डिंपी संग रिश्ता, अनुपमा- वनराज कैसे करेंगे सामना

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि डिंपी और टीटू की शादी का तारीख फिक्स हो चुका है और दोनों काफी खुश है. हालांकि टीटू के मन में कुछ सवाल चल रहे हैं, जिसे लेकर वो काफी परेशान है. उसे समझ नहीं आ रहा कि वो ये सब अनुपमा-वनराज को कैसे बताएगा.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए. हाल ही में सीरियल में दिखाया गया कि अनुपमा ने सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीत लिया और प्राइज मनी से स्पाइस एंड और चटनी रेस्तरां खरीद लिया. यशदीप ने उन्हें रेस्तरां का को-ऑनर बना दिया. सब कुछ ठीक चल रहा है अनु काफी खुश है, लेकिन लगता है कि उसकी खुशियों को किसी की नजर लग गई. नया प्रोमो काफी जबरदस्त है.

अनुपमा का नया पोस्टर
अनुपमा का नया प्रोमो स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में अनु सुपरस्टार शेफ कंपीटीशन जीतने पर काफी खुश है. अचानक कुछ लोग उसकी ट्राफी पर पत्थर मारते है और ट्राफी उसके घर से ले जाते है. वनराज कहता है कि, मैंने कहा था ना कि उससे सफलता हैंडल नहीं होगी. अनुज ये सब देखकर शॉक हो जाता है. दूसरी तरफ यशदीप कहता है कि उसकी एक गलती की वजह से सब बर्बाद हो गया. सीरियल के प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, आखिर ऐसी कौन सी गलती हुई है अनुपमा से, जिसकी वजह से उसे इस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है?

Anupama Spoiler: यशदीप ने किया अनुपमा को प्रप्रोज, क्या अनुज को भूल उसका हाथ थामेगी अनु, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Anupama: क्या अनुपमा छोड़ने के बाद तोशू नजर आएंगे खतरों के खिलाड़ी 14 में, आशीष मेहरोत्रा बोले- मैं सोच रहा हूं कि…

Anupama: तोशू के शो छोड़ने पर अनुपमा का छलका दर्द, आशीष मेहरोत्रा बोले- आखिरी दिन आंखों में आंसू…

टीटू के भयानक अतीत का सच आएगा सामने
वहीं, अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डिंपी और टीटू का शादी की तारीख फाइनल हो गया है. टीटू घर जमाई बनने के लिए मान गया है और अंश ने भी उसे पिता मान लिया है. टीटू और डिंपी काफी खुश है. टीटू किसी बात को लेकर परेशान दिखेगा. डिंपी उसे अपने अतीत के बारे में बताएगी. टीटू उससे पुरानी बातें नहीं कहने के लिए कहेगा. टीटू अपने अतीत के बारे में कुछ सोचकर परेशान हो जाएगा कि अगर वनराज और डिंपी को ये पता चला तो वो कैसे रिएक्ट करेंगे. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परिवार को पता चलेगा कि टीटू का संबध उन लोगों से है, जिसने डिंपी का यौन उत्पीड़न किया था. आगे का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है.

Anupama Upcoming Twist: यशदीप का प्रप्रोजल स्वीकर करने के लिए श्रुति करेगी अनुपमा को ब्लैकमेल, क्या अपनी अनु को खो देगा अनुज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >