Anupama Upcoming Twist: लीप के बाद राही और प्रेम की लव स्टोरी हुई शुरू, अनुपमा को आध्या के बारे में मिला सुराग

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा ने हाल ही में लीप लिया है. जिसके बाद आध्या का नाम अब राही हो गया है. वह अपना जीवन अकेले जी रही है. वहीं अनु को अपनी बेटी के बारे में बड़ा सुराग मिलता है.

Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का शो अनुपमा अपने ड्रामा और इमोशनल कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो टीआरपी चार्ट में भी टॉप पर बना रहता है. हाल ही में हमने 15 साल का लीप देखा, जिसके बाद अनु काफी बदल गई है और शाह फैमिली के साथ रह रही है. वह एक बिजनेस भी चलाती है, जिसका नाम अनु की रसोई है. इधर आध्या अब बड़ी हो गई और द्वारका में टूरिस्ट गाइड की तरह काम कर रही है. अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में, अनुपमा अपने बिजनेस पार्टनर प्रेम से मिलती है, जो आध्या के जीवन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बनने के लिए तैयार है. उम्मीद है कि वह अनुपमा को न केवल उसके बिजनेस में बल्कि आध्या संग फिर से मिलाने में भी मदद करेंगे.

प्रेम और राही की कुछ यूं होती है मुलाकात

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, राही (आध्या) प्रेम को डूबने से बचाती है. जिसके बाद दोनों एक मोमेंट शेयर करते हैं. बाद में राही उसकी लापरवाही के लिए डांटना शुरू कर दिया, और सवाल किया कि 6 फुट लंबा आदमी 3 फुट पानी में कैसे डूब सकता है. प्रेम ये सुनकर चुपचाप उसे गले लगा लेता है, जिससे राही शॉक्ड हो जाती है. दोनों वहां से चले जाते हैं, तब राही अपने दोस्त बबले के पास जाती है और बताती है कि इस साल की नवरात्रि काफी स्पेशल होने वाली है, जिसके बाद बबले कहता है कि हां सही बात है, क्योंकि उसकी लाइफ में इतना स्मार्ट शख्स जो आया है.

अनुपमा को आध्या के बारे में चला पता

इस बीच, राही पास में पुलिस अधिकारियों को देखती है, जिससे उसे अपने अतीत की यादें ताजा हो जाती हैं, जब उस पर डिंपी की हत्या का झूठा आरोप लगाया गया था. दूसरी तरफ, अनुपमा शाह परिवार के साथ पूजा कर रही है, तभी एक पुलिस इंस्पेक्टर आता है और उसे आध्या के बारे में बताता है. वह कहता है कि उसकी बेटी इस समय गुजरात में है, जिससे अनुपमा को बहुत राहत महसूस हुई. आगे हम देखेंगे कि अनुपमा उस अनाथालय को फोन करती है, जहां राही (आध्या) रह रही है. जब राही फोन का जवाब देती है, तो दोनों को एक अजीब सा बंधन महसूस होता है.

Also Read- Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएगी दोनों मिलकर

Also Read Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >