Anupama Upcoming Twist: क्रिसमस सेलिब्रेशन के बीच आएगा तूफान, प्रेरणा की एंट्री से राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ेगा ड्रामा

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. एक तरफ जहां प्रेरणा की एंट्री से राही और प्रेम के रिश्ते में दरार आएगी. तो वहीं, रजनी की साजिश और क्रिसमस सेलिब्रेशन के बीच हंगामा मचेगा.

Anupama Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर सीरियल अनुपमा की कहानी में कोठारी परिवार अनुपमा को मानसिक रूप से परेशान करता नजर आ रहा है. वहीं, रजनी अब खुलकर अनुपमा की दुश्मन बन चुकी है. पैसों के लालच में रजनी अनुपमा से जबरदस्ती कागजात पर साइन करवाने की कोशिश करती है. हालांकि सही वक्त पर राही की एंट्री होती है और वह रजनी की साजिश को नाकाम कर देती है. इसके बाद राही, प्रेम और अनुपमा मिलकर माहौल को हल्का करते नजर आते हैं, जबकि रजनी बेबस होकर उनके इर्द-गिर्द घूमती रहती है.

इसी बीच शाह परिवार भी अनुपमा के पास पहुंचता है और पूरा परिवार मिलकर भारती और वरुण की शादी का जश्न मनाता है. शादी के बाद अनुपमा क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारी करती है, जिसमें राही और प्रेम भी शामिल होते हैं. लेकिन खुशियों के बीच अनुपमा की जिंदगी में एक नया तूफान दस्तक देने वाला है. अब आगे क्या होगा, आइए बताते हैं.

प्रेरणा की एंट्री से राही परेशान

आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा की मुलाकात प्रेरणा नाम की एक लड़की से होगी, जो उसके अतीत से जुड़ी है. शुरुआत में अनुपमा उसे पहचान नहीं पाती, लेकिन बाद में याद आता है कि ‘अनु की रसोई’ के दिनों में प्रेरणा एक छोटी बच्ची थी. अब बड़ी होकर प्रेरणा अनुपमा पर हक जताने लगती है, जो राही को बिल्कुल पसंद नहीं आता. राही को लगने लगता है कि अनुपमा एक बार फिर अपनों से ज्यादा गैर लोगों को अहमियत दे रही है.

प्रेम और राही के रिश्ते में पड़ेगी दरार

कहानी यहीं नहीं रुकती. प्रेरणा की नजर प्रेम पर पड़ती है और वह पहली ही मुलाकात में उसे पसंद करने लगती है. शादीशुदा होने की सच्चाई जानने के बाद भी प्रेरणा पीछे हटने को तैयार नहीं होती. वह साइकोपैथ की तरह प्रेम का पीछा करने लगती है और राही व प्रेम के रिश्ते में गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश करती है. ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में राही और प्रेम का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: पैसों के लिए तान्या के सामने मगरमच्छ के आंसू बहाएगा कृष, उधर चोर समझकर अरमान को पकड़ेगी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >