Anupama: ये शख्स लेगा अनुपमा से माया की मौत का बदला, भेजेगा उसे जेल! आएगा बड़ा ट्विस्ट

अनुपमा को छोटी की परवरिश की चिंता सता रही है. हालांकि अनुज ने अनुपमा को यकीन दिलाया है कि वो छोटी का अच्छे से ध्यान रखेगा. दूसरी तरफ बरखा इस मौके का फायदा उठाती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में माया की मौत से हर कोई काफी दुखी है. साथ ही सबके मन में सवाल है कि आखिरी उसकी मौत कैसे हुई. दूसरी तरफ घर में इतना कुछ चलने के बाद अनुपमा काफी परेशान है. अपनी मां के निधन के बाद छोटी अनु सदमे की स्थिति में चली गई है. वहीं, मालती देवी को लग रहा कि अनुपमा अमेरिका नहीं जाएगा और इस वजह से वो उसे चेतावनी देती है.

छोटी को पता चलेगा सच

अनुपमा को छोटी की परवरिश की चिंता सता रही है. हालांकि अनुज ने अनुपमा को यकीन दिलाया है कि वो छोटी का अच्छे से ध्यान रखेगा. दूसरी तरफ बरखा इस मौके का फायदा उठाती है. रिपोर्ट्स की मानें तो बरखा, छोटी के कान भरेगी. बताया जा रहा है कि छोटी अनु को पता चलेगा कि अनुपमा को बचाने के दौरान मैया की मौत हो गई. रिपोर्ट्स की मानें तो छोटी अनु, माया की मौत के लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराएगी.

https://www.instagram.com/p/CudUm1lt7aJ/

छोटी अनु, अनुपमा को भिजवाएगी जेल

कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि छोटी अनु, अनुपमा को जेल भिजवाएगी. हालांकि ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा. वहीं, अनुज, अनुपमा से अपने सपने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहता है. वह अनु की देखभाल करने का फैसला करता है. अनुज अनुपमा से अनु के बारे में चिंता न करने के लिए कहता है. वह कहता है कि वो अनु के बारे में उसे फोन पर बताता रहेगा.

Also Read: Dipika Kakar के फैंस के लिए खुशखबरी, सामने ये बड़ी बात, शोएब इब्राहिम बोले- आज हमारे बेटे को…

मालती देवी ने दी अनुपमा को चेतावनी

मालती देवी के पास अनुपमा जाएगी तो मालती देवी कहेंगी, ‘आसमान जब अपनी ओर बुलाता है तो जमीन हमेशा अपनी ओर खींचती है, अब तय तुम्हें करना है कि आसमान या जमीन, तुम्हें किसे चुनना है?’ वहीं, मालती, अनुपमा को अंतिम समय में धोखा न देने की चेतावनी देती है. अब देखना है कि अनुपमा क्या फैसला लेती है.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: फलक नाज ने तोड़ा अविनाश सचदेव का दिल? एक्ट्रेस ने कही ये बात, जिसे जान फैंस का दिल जाएगा टूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >