Anupama Upcoming Twist: अनुपमा की रेसिपी डायरी को जला देगी आध्या, दिव्या एकतरफा शादी की बताएगी सच्चाई

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सभी फैंस अनु और अनुज को एक होते हुए देखना चाहते हैं. अब आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि आध्या अपनी मां पर फिर से गुस्सा करेगी, यही नहीं वह रेसिपी डायरी को जला देगी जिससे अनु कुकिंग शो में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा टीआरपी चार्ट में टॉप पर है. फैंस जल्द से जल्द अनु और अनुज कपाड़िया का रीयूनियन चाहते हैं. पांच साल पहले वे अलग हो गए थे. अनुपमा सब कुछ छोड़कर नई जिंदगी जीने के लिए अमेरिका चली गईं. हालांकि, कुदरत ने दोनों के लिए कुछ और ही सोचा था, क्योंकि अनुज भी उसी शहर में अपनी बेटी आध्या के साथ रहता था. लेटेस्ट कहानी अनुपमा के आध्या की देखभाल के लिए अनुज कपाड़िया के घर जाने के बारे में है.


अनुज कपाड़िया के घर में रह रही है अनुपमा
अनुज कपाड़िया ने अपनी एक्स वाइफ अनुपमा (रूपाली गांगुली) से अपने घर में रहने के लिए रिक्वेस्ट की, क्योंकि उनकी गोद ली हुई बेटी आध्या को पानिक अटैक आ रहे हैं. वह चाहता है कि अनु आध्या का ख्याल रखे और एक मां जैसा केयर करें. अनुपमा ऐसा करने के लिए तैयार हो गई हैं. इस बीच श्रुति भी कपाड़िया हाउस में हैं. श्रुति अनुज कपाड़िया की मंगेतर हैं. अब जब सभी एक छत के नीचे हैं, रिश्तों में खटपट जरूर होगी.

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या करेगी अपनी मां अनुपमा को जलील, देगी अनुज से दूर रहने की वॉर्निंग

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या के लिए फिर से एक हुए अनुज-अनुपमा, डिंपी के लिए टीटू बनेगा घर जमाई

Also Read- Anupama: सेमी फाइनल में पहुंचकर अनुपमा हो जाएगी बाहर, फूट-फूटकर रोएगी अनु, ऐसे पहुंचेगी अनुज के घर


आध्या जला देगी अनुपमा की रेसिपी डायरी
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि दिव्या कुछ सच बताएगी. दिव्या का कहना है कि इंसान एक तरफा प्यार के साथ तो रह सकता है, लेकिन एक तरफा शादी में रहना मुश्किल होता है. वह अनुपमा से सवाल करती है कि अगर आध्या को पता चलेगा कि अनुज और श्रुति की शादी सिर्फ एकतरफा है, तो वह कितनी टूट जाएगी. इससे अनुपमा सोच में पड़ जाती है और इसके साथ ही फैंस को भी उम्मीद जग गई है कि अनुज और अनुपमा फिर से एक हो जाएंगे. आने वाले एपिसोड में हम यह भी देखेंगे कि आध्या एक बार फिर अनु पर गुस्सा करेगी. वह रेसिपी डायरी को जला देगी जिससे अनु कुकिंग शो में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी.

Read Also- Anupama: क्या सच में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच नहीं होती बात, प्रोड्यूसर राजन शाही बोले- अगर उन्हें कोई समस्या…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >