Anupama Maha Twists: अनुपमा या राही कौन जीतेगा डांस प्रतियोगिता, अनु की बेगुनाही साबित होते ही इस शख्स ने मांगी माफी, तोषु हुआ फेल

Anupama Maha Twists: स्टार प्लस का शो अनुपमा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु की बेगुनाही साबित होती है. जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर उससे माफी मांगते हैं.

Anupama Maha Twists: रूपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. यह शो टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर है. दर्शकों ने लेटेस्ट एपिसोड में देखा कि पाखी की ओर से सरिता पर गहने चुराने का झूठा आरोप लगाया जाता है. हालांकि, अनु ने उससे माफी मांगी और तोषु से पाखी के माफी मांगने का वीडियो रिकॉर्ड करने को भी कहा.

अनुपमा और डांस रानियां होती है डिसक्वालीफाई

बाद में, अनुपमा और उसकी टीम का एक और वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उन पर गहने चुराने का आरोप लगाया जा रहा है. यह वीडियो कई मुद्दों को जन्म देता है, जिसमें मीडिया और आम लोग शाह हाउस के बाहर इकट्ठा होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वे टीम को डांस प्रतियोगिता से हटाने की मांग कर रहे हैं. आयोजक भी वहां पहुंचते हैं और घोषणा करते हैं कि डांस रानियों को डिसक्वालीफाई घोषित कर दिया गया.

अपनी ही मां के खिलाफ तोषु ने रची साजिश

अनु सबको समझाने की कोशिश करती है कि वीडियो आधा-अधूरा है और पूरा सच नहीं है. वह तोषु से सबको वह वीडियो दिखाने के लिए कहती है, जिसमें पाखी माफी मांग रही है, लेकिन तोषु कहता है कि उसने वह वीडियो कभी रिकॉर्ड ही नहीं किया. अनु यह सुनकर हैरान रह जाती है और टूट जाती है कि उनकी सारी मेहनत बेकार चली जाएगी.

प्रेम ने अनुपमा की बेगुनाही की साबित

अनुपमा की मुश्किल घड़ी में प्रेम और राजा उसकी रक्षा के लिए आगे आते हैं. राजा ने वीडियो रिकॉर्ड किया था और उसने प्रेम को इसकी जानकारी दी. प्रेम ने तुरंत वीडियो अनु को भेज दिया. अनु फिर मीडिया और आयोजकों को सबूत दिखाती है. वह सच्चाई का पता न लगाने और उसकी टीम को जज न करने के लिए सभी पर बरसती है.

अनुपमा से माफी मांगते हैं आयोजक

आयोजक और यहां तक कि आम जनता भी माफी मांगती है. यहां तक कि इंटरनेट पर भी लोग फिर से अपना सपोर्ट जताने लगते हैं. कोठारी के घर पर, प्रेम और राजा जश्न मनाते हैं. ख्याति, मोती बा और माही अनु की मदद करने के लिए उनकी आलोचना करते हैं. राही फिर पाखी को चेतावनी देती है कि वह अपनी बुरी योजनाओं को रोक दे, क्योंकि वह अपनी मेहनत के कारण जीतना चाहती है, न कि धोखा देने के कारण. फिनाले जल्द ही होने वाला है. कौन जीतेगा? ये आने वाला एपिसोड ही बताएगा.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 3: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, वॉर की तीसरे दिन की कमाई है बस इतनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >