Anupama Twists: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा गौतम, माही की मेहंदी सेरेमनी में करेगा फुल ऑन ड्रामा, बनाएगा इन 2 लोगों को निशाना

Anupama Twists: शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही और गौतम की मेहंदी सेरेमनी से शाह परिवार खुश नहीं है. हालांकि फिर भी पूरा परिवार इसमें शामिल हुआ है. माही, अनु से इस शादी के लिए उसे सपोर्ट करने के लिए कहती है.

Anupama Twists: शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, माही की मेहंदी के लिए प्रार्थना करती है. उसे उसके फ्यूचर को लेकर डर लग रहा है. दूसरी तरफ माही अपने लिए लहंगा चुनती है. गौतम कहता है कि उसपर हर कलर खिलता है. गौतम, राही को एक तोहफा देने की कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं लेती. माही को बुरा लगता है. माही कहती है कि राही इस शादी से इसलिए खुश नहीं है क्योंकि उसे पता है कि वह और गौतम कोठारी परिवार और फैमिली पर राज कर सकते हैं. गौतम उसे शांत कराता है. गौतम राही, प्रेम, अंश और अनु से बदला लेने की कसम खाता है.

मोटी बा को लीला देगी करारा जवाब

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही, अनु और राही से उसकी शादी को सपोर्ट करने के लिए कहती है. वह कहती है कि गौतम बदल गया है. गौतम, अनु से अपने हाथ पर माही का नाम लिखने के लिए कहता है. राही और अनु, माही से कहती है कि अगर उसे गौतम के आस-पास कभी भी सेफ ना फील हो तो, वह उसे बताए. मोटी बा ये बात सुन लेती है. वह शाह परिवार को ताना मारती है कि वह अपनी बेटी की शादी में मेहमान बनकर आने वाले पहले फैमिली है. बा उसे जवाब देते हुए कहती है कि कोठारी परिवार भी पहला परिवार है जिसने अपनी विधवा बहू की शादी अपने एक्स दामाद से कर दी.

अनुपमा- अंश पर भड़केगी माही

प्रार्थना को चोट लग जाती है और गौतम उसकी मदद के लिए आता है. इस मौके पर वह अंश को भड़काते हुए कहता है कि प्रार्थना का होने वाला बच्चा उसका है. अंश ये सुनकर उसपर गुस्सा हो जाता है. अनु, अंश से कहती है कि गौतम कभी नहीं बदल सकता. माही, अंश और अनुपमा पर इल्जाम लगाती है कि उसके फंक्शन में वह दोनों ड्रामा कर रहे. वह फिर से गौतम का साइड लेती है और कहती है कि वह जब चाहे प्रार्थना के बच्चे से मिल सकता है क्योंकि ये उसका हक है. ये सुनकर अंश, राही, अनु और प्रार्थना चौंक जाते हैं.

यह भी पढ़ें Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, बोली- लगभग फाइनल हो गई थी रोल के लिए, इस वजह से हो गई रिजेक्टयह भी पढ़ें- Jatadhara Movie Review: रहस्य और रोमांच का चौंकाने वाला संगम, ‘जटाधारा’ में धन पिशाचनी बनकर खूब डराएगी सोनाक्षी सिन्हा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >