Anupama Twist: समर की हत्या के काले सच से उठेगा पर्दा, कातिल का नाम आएगा सामने? क्या अपने बेटे को इंसाफ दिला पाएगी अनुपमा

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि समर के मर्डर से जुड़ा एक सबूत अनु को मिलेगा. ऐसे में एक पुराने किरदार की शो में एंट्री होगी. अब देखना होगा कि क्या वह उस शख्स को सजा दिलवा पाएगी और अपने बेटे को न्याय.

Anupama Twist: शो अनुपमा का एपिसोड इन दिनों अनु और समर के ईद-गिर्द घूम रही है. अनु, देविका, राही, माही, परी, ख्याति और अन्य अपनी दोस्तों के साथ ट्रिप पर है. इस दौरान सरिता के गांव पहुंचने पर उसे अजीब महसूस होता है. उसे समर की मौजदूगी का अहसास होता है और उसकी आवाज भी सुनाई देती है. वह इस बारे में देविका से शेयर भी करती है. अनु को समझ नहीं आ रहा कि समर उससे क्या कहना चाहता है. आने वाले एपिसोड में सस्पेंस, इमोशन और नया टर्न देखने के लिए दर्शकों को मिलेगा.

समर के कातिल को सजा दिलवाएगी अनुपमा?

अनुपमा में दिखाया गया कि समर, अनु के सपने में आता है. वह सपने में अपनी मां को बताता है कि जिस गांव में है, वहां पर उसके असामयिक मृत्यु के कारणों के बारे में एक सुराग छिपा हुआ है. ये जानकर अनु हैरान हो जाती है और इसमें छानबीन करने का फैसला करती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को जांच में पता चलेगा कि सोनू राठौड़, समर के मर्डर में शामिल हो सकता है. हालांकि पहले उसकी जमानत हो गई है. हालांकि अनु नये सबूत जमा करने में सफल होगी. अब सवाल उठता है कि क्या सोनू को अनु सजा दिलवा पाएगी और अपने बेटे को इंसाफ.

अनुपमा में अब तक क्या देखा

अनुपमा और देविका जया के बारे में दिल से बात करती हैं. अनु, देविका से कहती है कि उसे समर की बहुत याद आ रही है और उसे फील हो रहा कि समर उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है. देविका कहती है कि क्या समर का सरिता के गांव से कुछ लेना-देना है. अनु कहती है उसे कुछ समझ नहीं आ रहा. देविका कहती है कि शायद समर उसे कोई मैसेज भेजने की कोशिश कर रहा है. अनु परेशान हो जाती है और सोचती है कि समर उससे क्या कहना चाहता है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twists: समर की आत्मा के बारे में इस शख्स को बताएगी अनुपमा, प्रकाश से क्या रिश्ता है वनराज के बेटे का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >