Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी, अनु को बताती है कि शादी दो दिन में होगी. अनु घबरा जाती है कि इतनी जल्दी वह तैयारी कैसे करेगी. रजनी उससे कहती है वह शादी सिंपल तरीक से करना चाहती है और इसमें कोई सेलेब्स और मीडिया नहीं होंगे. रजनी उससे कहती है वरुण और भारती की शादी में सिर्फ परिवार वाले होंगे. अनु ये सुनकर थोड़ा राहत की सांस लेती है. रजनी, भारती को गहने, पैसे और आशीर्वाद शगुन के तौर पर देती है. वह अनु, इशानी और परी को भी तोहफा देती है. अनु कहती है उसके पास उसे देने के लिए कुछ नहीं है. रजनी कहती है कि उसे भारती के अलावा कुछ नहीं चाहिए.
मुंबई जाएगी लीला
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि लीला शादी में मुंबई जाने की तैयारी करती है और अपना सामान पैक करती है. अंश और तोशू शादी में जाने से मना कर देते हैं. पाखी कहती है वह मुंबई जाएगी लेकिन शादी में शामिल नहीं होगी क्योंकि उसे अपने कॉलेज रीयूनियन में जाना है. कोठारी हाउस में पराग ये जानकर हैरान हो जाता है कि रजनी के बेटे की शादी भारती से हो रही है. प्रेम और राही इस शादी में जाने का फैसला करते हैं. गौतम, पराग से कहता है कि अगर प्रेम ने रजनी और अनु के सामने बिजनेस डील को लेकर बात कर ली तो. मीता ये जानकर पेरशान होती है कि राजा मुंबई क्यों गया है.
परी से मिलने आएगा राजा
भारती की शादी की तैयारी अनुपमा करने लगती है. सरिता, अनु को भारती के गहने अपने पास रखने के लिए कहती है. तभी राजा आता है और परी से माफी मांगता है. वह कहता है कि वह परी के साथ रहने के लिए अपना घर छोड़ देगा. अनु उसे वापस जाने के लिए कहती है क्योंकि वह एक और जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती है. अनु उससे वादा करती है कि परी उसका इंतजार करेगी. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भारती, अनु को बताती है कि उसके पिता को प्रॉपर्टी के मामले में धोखा मिला था. अनु तब सोचती है कि वह चॉल वालों के साथ कुछ भी कभी गलत नहीं होने देगी.
